फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Major accident averted, uncontrollable trailer sunken on the side of the road

टला बड़ा हादसा, बेकाबू होकर सड़क के किनारे धंसा ट्रेलर

Fri, 01 Apr 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Major accident averted, uncontrollable trailer sunken on the side of the road
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर इल्तिफातगंज मार्ग पर लालापुर के निकट शुक्रवार सुबह उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया, जब एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में फंस गया। यह संयोग ही था कि वह पलटा नहीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस बीच स्थानीय लोगों ने घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से संबंधित मार्ग पर पुलिया का निर्माण कराए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार इसे लेकर तनिक भी गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। इसी का नतीजा है कि आए दिन संबंधित स्थान पर हादसे होते रहते हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह एक ट्रेलर अकबरपुर-इल्तिफातगंज मार्ग से होता हुआ इल्तिफातगंज की तरफ जा रहा था। बताया जाता है कि वाहन लालापुर के निकट पहुंचा, तो वह अनियंत्रित हो गया। जब तक चालक उसे संभालता, तब तक कुछ दूर जाकर सड़क के किनारे एक गड्ढे में फंस गया। यह संयोग ही रहा कि ट्रेलर पलटा नहीं, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में क्रेन के माध्यम से ट्रेलर को गड्ढे से निकाला जा सका। इसके बाद वह गंतव्य के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन

उधर घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी व्याप्त हो गई। चंद्रेश वर्मा, बृजेश, वीरू, ज्ञानेंद्र, जितेंद्र, रामफूल, रामजनम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जिस स्थान पर ट्रेलर फंसा था, वहां पहले एक पुलिया थी, जो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बीते दिनों उसी के निकट पावर कॉर्पोरेशन ने विद्युत खंभा भी गाड़ दिया है। पीडब्लूूडी द्वारा भी पुलिया का निर्माण नहीं किया जा रहा है। कहा गया कि पुलिया निर्माण को लेकर बीते दिनों कलेक्ट्रेट के निकट लगभग एक सप्ताह तक धरना-प्रदर्शन भी किया गया था। उस समय आश्वासन दिया गया था कि शीघ्र ही पुलिया का निर्माण कर दिया जाएगा, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका है। लगभग एक पखवारे पूर्व ही यात्रियों से भरी जीप भी संबंधित स्थान पर फंसकर पलट चुकी है, लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदारों द्वारा कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। कहा कि यदि शीघ्र ही पुलिया का निर्माण नहीं किया गया, तो एक बार फिर से कलेक्ट्रेट के निकट धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed