{"_id":"56dc6c9e4f1c1ba34b8b4580","slug":"mahashivaratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर्व आज, शिवालय सजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर्व आज, शिवालय सजे
अमरउजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
शिवलिंग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली पर्व से पहले भगवान शिव की आराधना का विधान है। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की विशेष पूजन अर्चन कर लोग मंदिरों में माथा टेककर मन्नतें मांगते हैं। सोमवार को मनाए जाने वाले इस पर्व को मनाने के लिए एक दिन पहले रविवार को शिवभक्तों में उत्साह का माहौल रहा।
विज्ञापन
शिवभक्तों को पूजन अर्चन में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिवमंदिरों की विशेष साफ सफाई व साज सजावट का दौर सुबह से ही प्रारंभ हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। जिला मुख्यालय पर टांडा मार्ग स्थित शिवमंदिर, बस स्टेशन क्षेत्र स्थित शिवमंदिर, शहजादपुर स्थित शिवालय सहित अन्य क्षेत्रों में स्थित शिवमंदिरों पर महाशिवरात्रि पर्व पर होने वाले पूजन अर्चन के लिए तैयारियां होती रहीं। इसके अलावा टांडा, जलालपुर, भीटी व आलापुर में भी स्थित शिवमंदिरों की विशेष साज सजावट पूरे दिन होती रही।
विज्ञापन
उधर पर्व के मौके पर होने वाली विशेष पूजन अर्चन के लिए आवश्यक सामग्रियों की खरीददारी का दौर भी रविवार को पूरे दिन चला। रविवार के अवकाश के चलते नौकरीपेशा लोग परिवार के साथ जिला मुख्यालय सहित अन्य छोटी बड़ी बाजारों में विभिन्न प्रकार की सामग्रियों की खरीददारी पूरे दिन करते रहे। शहजादपुर बाजार में पूजा सामग्री की खरीददारी करती शशि, सरोज व सत्यवती ने बताया कि वे इस दिन व्रत रखती हैं। सुबह ही शिवमंदिर पहुंचकर भगवान शिव व मां पार्वती की विशेष पूजन अर्चना करती हैं। गौरी व पूजा ने कहा कि वे महाशिवरात्रि पर्व बड़ी श्रद्धा व उल्लासपूर्वक मनाती हैं। व्रत के साथ साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना करती हैं। साथ ही प्रसाद का वितरण भी करती हैं।
विज्ञापन