फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Maharana Pratap's birthday celebration held

धूमधाम से मनाई महाराणा प्रताप की जयंती

Mon, 09 May 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 09 May 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Maharana Pratap's birthday celebration held
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर आयोजित महाराणा प्रताप की जयंती समारोह में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

महाराणा प्रताप की जयंती सोमवार को जिले में उल्लास के साथ मनाई गई। जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन कर महाराणा प्रताप के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। 

विज्ञापन

ब्लॉक परिसर अकबरपुर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण व दीपार्चन कर किया।
विज्ञापन


कहा कि महाराणा प्रताप ने अपना पूरा जीवन गरीबों व जरूरतमंदों की मदद करने में लगा दिया। उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज व राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। पूर्व एसपीओ आरपी सिंह ने कहा कि हम सभी को महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर लाल बिहारी सिंह, शीतला सिंह, डॉ. संजय सिंह, पप्पू, अशोक आदि मौजूद रहे। इसके अलावा जलालपुर, टांडा, भीटी आदि क्षेत्रों में भी महाराणा प्रताप को याद किया गया। उधर, युवा शक्ति यूथ ब्रिगेड ने देवइंद्रावती पीजी कॉलेज कटेहरी में भगवान परशुराम एवं राजा महाराणा प्रताप की जयंती उल्लास से मनाई।


संरक्षक डॉ. राना रणधीर सिंह ने कहा कि ऐसे आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज व राष्ट्रहित में आगे आने की जरूरत है। कृष्णचंद्र सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम सोनू, सत्येंद्र, सौरभ, विशाल, शुभम, प्रवीण, कुलदीप व परमहंस आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed