{"_id":"51af9efb7c7a75dff557d42bebb68db8","slug":"magic-clashed-with-parked-cars-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ी कार से भिड़ी मैजिक, चार घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ी कार से भिड़ी मैजिक, चार घायल
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह विश्व प्रसिद्ध दरगाह किछौछा से श्रद्धालुओं को लेकर एक मैजिक अकबरपुर रेलवे स्टेशन आ रही थी। जब वह अकबरपुर बसखारी मार्ग स्थित बरियावन बाजार के निकट पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर पहले से सड़क के किनारे खड़ी एक कार से टकरा गई।
विज्ञापन
इसके बाद सड़क के किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर इर्दगिर्द मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। मैजिक वाहन में सवार यात्रियों को अथक प्रयास कर बाहर निकाला।
विज्ञापन
घटना में रेहाना (20) पुत्र गुलाम रसूल, फरजाना बेगम (23) पत्नी मसरूफ, दानिश (4) पुत्र मसरूफ व मसरूफ (28) पुत्र मोहम्मद नजीब सभी निवासी जहानाबाद बिहार को चोटें आईं। आननफानन में सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मसरूफ की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि दो दिन पूर्व ही मसरूफ अपने परिवार के साथ दरगाह आया हुआ था। सोमवार को वे सभी वापस अपने घर जा रहे थे।
अन्य सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक टांडा थाना अन्तर्गत हयातगंज मोहल्ला निवासी इरफान (18) पुत्र फिदा हुसैन रविवार देर शाम बाइक से टांडा नगर जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
उसे पहले सीएचसी टांडा में भर्ती कराया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सम्मनपुर थाना अन्तर्गत सम्मनपुर बाजार निवासी राहुल (22) व संतोष (28) सोमवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए।