फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Mafia Khan Mubarak's property worth 70 lakhs attached

माफिया खान मुबारक की 70 लाख की संपत्ति कुर्क

Sun, 02 Jan 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mafia Khan Mubarak's property worth 70 lakhs attached
बसखारी (अंबेडकरनगर)। गैंगेस्टर एक्ट में हंसवर पुलिस ने रविवार को माफिया सरगना खान मुबारक की लगभग 70 लाख रुपये की संपत्ति को कुर्क कर लिया। उधर, जल्द ही महरुआ पुलिस माफिया अजय सिपाही की संपत्ति की भी कुर्की करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

जनपद पुलिस ने एक बार फिर से आपराधिक तत्वों के विरुद्ध बड़ी मुहिम छेड़ दी है। बीते वर्ष करोड़ों की संपत्ति जब्त करने के साथ ही ध्वस्त कर दी गई थी। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर जिला मजिस्ट्रेट सैमुअल पॉल एन ने बीते दिनों गैंगेस्टर एक्ट में माफिया खान मुबारक और अजय सिपाही की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया था। इसी क्रम में एसडीएम टांडा बाबूराम, सीओ टांडा संतोष कुमार और एसओ विजय तिवारी ने दलबल के साथ नरायनपुर प्रीतमपुर पहुंचकर एक भूखंड और एक दुकान सहित अहाते को कुर्क कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार माफिया खान मुबारक ने अवैध ढंग से अर्जित धन के जरिए दूसरे के नाम से यह संपत्ति तैयार की थी। कुर्क की गई संपत्ति की कुल कीमत पुलिस के अनुसार लगभग 70 लाख रुपये है। पुलिस की इस कार्यवाई से रविवार को गांव में हड़कंप मचा रहा। उधर, महरुआ पुलिस भी जल्द ही माफिया अजय सिपाही की संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी में है। जल्द ही संपत्ति को कुर्क करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि गैंगेस्टर एक्ट में खान मुबारक की करीब 70 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed