फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Madarsa teachers should be regular, service manual should be made

नियमित हों मदरसा शिक्षक, बनाई जाए सेवा नियमावली

Mon, 05 Sep 2022 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Madarsa teachers should be regular, service manual should be made
अंबेडकरनगर। मॉडर्न मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक एसोसिएशन की बैठक रविवार को जहांगीरगंज स्थित एक विद्यालय में हुई। इसमें जहां सर्वसम्मति से माहे आलम को संगठन का ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया तो वहीं मदरसा शिक्षकों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया गया। पांच वर्ष के बकाया मानदेय के भुगतान के साथ ही स्थाईकरण व सेवा नियमावली के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. जमाल अहमद अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में माहे आलम को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही शीघ्र ही उन्हें ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन का निर्देश दिया गया। माहे आलम ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, उसका निर्वहन वह पूरी ईमानदारी के साथ करेंगे। भरोसा दिलाते हुए कहा कि शिक्षकों के हित की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ी जाएगी।
विज्ञापन

इस बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पांच वर्ष का समय बीत गया लेकिन बकाया भुगतान नहीं हो सका। इसे लेकर जब भी आवाज बुलंद की जाती है तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। प्रतिमाह मानदेय भुगतान किए जाने, स्थाईकरण किए जाने व सेवा नियमावली बनाए जाने की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मदरसा शिक्षक आर्थिक मुश्किलों से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसी उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि शीघ्र ही समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष महफूज आलम, फैयाज अहमद, नूर मोहम्मद, मो. नसीम, शमशुद्दोहा, अब्दुर्रब, मो. सेराज व मो. अमीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed