{"_id":"648f4b667ea538e368079ef6","slug":"loving-couple-ambedkar-nagar-news-c-13-1-295409-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: प्रेेमी युगल ने शिव मंदिर में लिए सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: प्रेेमी युगल ने शिव मंदिर में लिए सात फेरे
Sun, 18 Jun 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर (अंबेडकरनगर)। प्रेमी युगल ने पुलिस की मदद से स्थानीय थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में रविवार को सात साथ फेरे लिए। इस दौरान दोनों के परिवार के लोग भी मौजूद रहे। इसके बाद वर-वधू को थाने से विदाई दी गई।
थाना क्षेत्र का रहने वाले युवक व इलाके की ही एक युवती से कई वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने एक दूसरे के साथ वैवाहिक बंधन में बधने का संकल्प भी ले लिया। इस शादी के लिए युवक के परिजन तैयार नहीं थे। विरोध के चलते दोनों की शादी में अड़चन उत्पन्न हो गई। इस पर युवती बीते दिनों थाने पहुंची और प्रार्थना पत्र देकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराते हुए शादी के लिए मदद मांगी। पुलिस ने युवक और युतती के परिजनों को थाने में बुलाया। इस बीच रविवार को थाने पहुंचे दाेनों के परिजनों को पुलिस कर्मियों ने समझाया। इस पर दोनों पक्ष के लोग प्रेमी युगल की शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में प्रेमी युगल ने सात फेरे लिए। दोनों विवाह के बंधन में बंध गए। दोनों को थाने से विदाई दी गई।