फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Lord Ganesha will sit in the pandals today

आज पंडालों में विराजेंगे भगवान गणेश

Tue, 30 Aug 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Lord Ganesha will sit in the pandals today
अंबेडकरनगर। गणपति बप्पा मोरया के उद्घोष के बीच जिले में मंगलवार को ही गणेश चतुर्थी पर्व का उल्लास दिखने लगा। एक तरफ जहां मूर्तिकारों ने भगवान गणेश की मूर्तियों को तैयार कर लिया तो वहीं जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह-जगह पूजा पंडालों की स्थापना मंगलवार शाम से प्रारंभ हो गई। 31 अगस्त को विधिविधान से मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणेश की मूर्ति पूजा पंडालों में स्थापित कर पूजन-अर्चन व दर्शन के लिए पंडालों के पट खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय से लेकर जिले के अन्य क्षेत्रों में तैयारियां चरम पर पहुंच गईं। पर्व को लेकर चहुंओर उल्लास का माहौल दिखा। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच पूजा पंडालों की स्थापना का कार्य जहां मंगलवार शाम से प्रारंभ हो गया तो वहीं भगवान गणेश की मूर्तियों को भी मूर्तिकारों ने तैयार कर लिया।
विज्ञापन

अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर मूर्ति बनाने वाले केडी पाल ने कहा कि तीन हजार से पांच हजार रुपये तक की मूर्तियां तैयार की गई हैं। कुल 18 मूर्तियों की बुकिंग हुई है। मंगलवार देर शाम से संबंधित पूजा पंडालों की ओर से मूर्ति ले जाने का कार्य भी प्रारंभ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह पूजा पंडालों को तैयार करने का काम मंगलवार शाम से शुरू हो गया। शहजादपुर के गुरुद्वारा गली में पूजा पंडाल के निर्माण में लगी पूजा समिति से जुड़े रवि कुमार ने कहा कि 31 अगस्त को विधिविधान पूर्वक मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर दर्शन के लिए पंडाल के पट खोल दिए जाएंगे।

अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर पूजा पंडाल को तैयार करने में जुटे रामजी ने कहा कि बुधवार दोपहर बाद पंडाल में मंत्रोच्चार के बीच भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर दी जाएगी। इसी प्रकार टांडा, भीटी, जलालपुर, आलापुर तहसील क्षेत्र में भी पूजा पंडाल स्थापित किए गए हैं। उधर, पर्व के उल्लास में किसी भी प्रकार की कमी न हो, इसके लिए लोगों ने बाजारों में पहुंचकर पर्व से संबंधित सामग्रियों की बढ़-चढ़कर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed