फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Long queues for cooking gas, returned empty-handed after hours of waiting

Ambedkar Nagar News: रसोई गैस के लिए लंबी बतार, घंटों इंतजार के बाद लौटे खाली हाथ

Fri, 08 May 2026 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Long queues for cooking gas, returned empty-handed after hours of waiting
राजेसुल्तानपुर के नरियाव मामपुर में गैस वितरण करने पहुंचा एजेंसी का वाहन। संवाद
अंबेडकरनगर। गैस की किल्लत कम नहीं नहीं हो है। तीन माह से उपभोक्ता रसोई गैस लेने के लिए एजेंसियों पर चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनको सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। अकबरपुर के शिव शक्ति एचपी गैस एजेंसी के बाहर शुक्रवार को उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान उपभोक्ताओं व एजेंसी कर्मियों के बीच नोकझोंक भी देखने को मिली।
विज्ञापन

यहां मौजूद उपभोक्ता वितरण एजेंसी पर मनमानी का आरोप लगा रहे थे। उनका कहना था कि मार्च में बुक कराई थी, लेकिन रसोई गैस की डिलीवरी अब तक नहीं हो पा रही है। बाबा गैस एजेंसी के बाहर भी कई लोग अपनी गैस की समस्या लेकर पहुंचे थे। यही हाल ग्रामीण क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर देखने को मिला।
विज्ञापन


यहां भी बनी है समस्या
राजेसुल्तानपुर संवाद के मुताबिक भारत हीरा गैस एजेंसी मकरही की गाड़ी नरियाव मामपुर में बुकिंग के बाद डिलीवरी वाहन बाजारों में वितरण के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। इसके चलते उपभोक्ताओं को 10 से 15 किलोमीटर लंबी दौड़ लगानी पड़ रही है। 15 -15 दिन बाद भी डीएससी नंबर भी नहीं पा रहा है। इसके चलते उपभोक्ता एजेंसी के चक्कर काटने को मजबूर हैं। जलालपुर संवाद के मुताबिक के मंगुराडिला स्थित भारत गैस एजेंसी पर शुक्रवार को गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ता काफी परेशान नजर आए। अधिकारियों का दावा है कि गैस की कोई किल्लत नहीं है। इसके बावजूद लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15-20 किमी दौड़ रहे, नहीं मिला सिलिंडर
राजेसुल्तानपुर के गिरैया बाजार के विजेंद्र तिवारी ने बताया कि नरियाव व मामपुर बाजार में गैस की गाड़ी वितरण के लिए आती थी। अब वितरण में मनमानी की जा रही है। गाड़ी आने का कोई समय तय नहीं हैं। ऐसे में उपभोक्ता को गैस सिलिंडर लेने के लिए 15 से 20 किलोमीटर दूरी तय कर एजेंसी पर जाने को विवश होना पड़ रहा है।
हर बार लौटाते हैं कर्मचारी

जलालपुर स्थानीय निवासी विकास ने बताया कि भारत गैस एजेंसी मंगुराडिला के उपभोक्ता हैं। 20 अप्रैल को एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग कराई थी। बीते एक सप्ताह से एजेंसी पर सिलिंडर लेने के लिए चक्कर लगा रहा हूं। यहां आने पर वेटिंग में होने की बात बताकर वापस लौटा दिया जाता है। एजेंसी पर आने के बाद घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है।
उज्ज्वला का भी नहीं मिला सिलिंडर

जलालपुर तहसील के कालेपुर महुवल निवासी हरिलाल ने बताया कि भारत गैस एजेंसी मंगुराडिला पर उनकी पत्नी के नाम उज्ज्वला गैस कनेक्शन है। गांव के एक व्यक्ति ने इस योजना के तहत कनेक्शन करवाया था लेकिन अभी तक सिलिंडर नहीं मिल सका है। सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी का चक्कर लगा रहा हूं।

घर पर गैस खत्म, बढ़ी मुश्किल
अकबरपुर के शहजादपुर पंडाटोला निवासी प्रभादेवी ने बताया कि शिव शक्ति एचपी गैस एजेंसी की उपभोक्ता हूं। 16 मार्च को रसोई गैस की बुकिंग कराई थी। दो माह होने को है, लेकिन अभी तक गैस नहीं मिल पाई है। एजेंसी पर आने पर भी टालमटोल किया जा रहा है। गैस समाप्त होने से खाना पकाने में मुसीबत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed