{"_id":"5f7767fc8ebc3e9bf228c58f","slug":"loan-ambedkar-nagar-news-lko543204276","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार के लिए पीएनबी ने लाभार्थियों को बांटा दो करोड़ रुपये का ऋण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार के लिए पीएनबी ने लाभार्थियों को बांटा दो करोड़ रुपये का ऋण
विज्ञापन
विद्युतनगर। पंजाब नेशनल बैंक शाखा, विद्युतनगर ने शुक्रवार को मखदूमनगर में लाभार्थियों को ऋण वितरित किया। विभिन्न योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को दो करोड़, छह लाख, 20 हजार रुपये बतौर लोन बांटे गए। मुख्य अतिथि मुख्य प्रबंधक श्रवणदेव पाठक ने लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी।
मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का शुभारंभ पौधरोपण कर किया। बाद में मुद्रा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार योजना के अलावा ई-रिक्शा लोन, वाहन लोन व मकान ऋण के तौर पर तमाम लाभार्थियों को ऋण वितरित किया गया। मुख्य अतिथि ने मत्स्य पालन, बकरी पालन, महिला स्वयं सहायता समूह, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
शाखा प्रबंधक संजय श्रीवास्तव ने कहा कि बैंक ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत रहता है। कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत लाभार्थियों का पंजीकरण कर रसीद दी गई। ग्रामीणों को भीम एप, पीएनबी डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पीएनबी नेट बैंकिंग समेत विभिन्न योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर फूलचंद, योगेश पटेल, हरिओम प्रजापति, विकास पाण्डेय, लालमन, रामयज्ञ गुप्त, सुधांशु शुक्ल आदि मौजूद रहे।