फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   List sought from schools for assigning duties to teachers

Ambedkar Nagar News: अध्यापकों की ड्यूटी लगाने के लिए विद्यालयों से मांगी गई सूची

Wed, 07 Jan 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 07 Jan 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
List sought from schools for assigning duties to teachers
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी के लिए विद्यालयों से अध्यापकों की सूची मांगी गई है। इसमें करीब 500 माध्यमिक और 2,100 बेसिक के शिक्षकों का डाटा तैयार किया जा रहा है। प्रधानाचार्यों को डीआईओएस कार्यालय में सूची देनी होगी। ड्यूटी न करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर मार्च में खत्म होंगी। इसके लिए जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 71,998 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के 36,901 व इंटरमीडिएट के 35,097 पंजीकृत हैं। परीक्षा कराने के लिए 114 केंद्र बनाए गए हैं। इन कक्ष निरीक्षकों का डाटा माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर पूरे विवरण के साथ अपलोड व अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अनुसार ही परीक्षकों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जानी है, जो शिक्षक विद्यालय छोड़ चुके व दिवंगत हो चुके हैं, उनके नाम पोर्टल से हटाए जाएंगे। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने का यह काम इसी माह पूरा किया जाना है। इसमें किसी भी स्तर से लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed