फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Lineman's throat slit, head crushed

Ambedkar Nagar News: लाइनमैन का गला रेता, कूंचा सिर

Tue, 28 Jan 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 28 Jan 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Lineman's throat slit, head crushed
जैतपुर के चौबेपुर गांव में हुई हत्या के बाद पुलिसकर्मियोंं से जानकारी लेते अ​धिकारी।
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जैतपुर के बल्लीपुर गांव निवासी निजी लाइनमैन आदित्य उपाध्याय उर्फ काजू (36) की रविवार रात हत्या कर दी गई। हत्यारोपी ने पहले आदित्य का चाकू से गला रेता, फिर ईंट से ताबड़तोड़ वार करके जान ले ली। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शराब पीने के दौरान हुए विवाद के चलते वारदात किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


मृतक आदित्य निजी लाइनमैन थे। रविवार शाम वह गांव के मुन्नू के साथ नेवादा बाजार चले गए थे। सोमवार सुबह टिकरी गांव के पास खड़ंजे पर आदित्य का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। उनका गला चाकू से रेता गया था और ईंट से सिर कूंचा गया था। पुलिस की तहकीकात में ये बात सामने आई कि आदित्य और मुन्नू ने 26 जनवरी को नेवादा बाजार में एक शख्स के घर से देसी शराब खरीदी और अपने दोस्त चौबेपुर गांव निवासी अशोक चौबे के घर पहुंचे। अशोक के घर पर ही तीनों ने शराब पी। रात करीब 8:30 बजे मुन्नू अपने घर चला गया। उसके जाने के बाद किसी बात को लेकर आदित्य का अशोक से विवाद हो गया। अशोक ने आदित्य के गले पर चाकू से वार कर दिया। वह बचने के लिए अशोक के घर से भागा, लेकिन अशोक ने उसका पीछा किया और टिकरी गांव के पास उसकी ईंट से कूचकर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि पिता वीरेंद्र उपाध्याय की तहरीर पर अशोक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


मुन्नू से पूछताछ में खुला राज

निजी लाइनमैन की हत्या से लोगों में आक्रोश रहा। ऐसे में पुलिस पर जल्द घटना का पर्दाफाश करने की चुनौती थी। एसपी केशव कुमार ने स्थानीय पुलिस के अलावा स्वाट टीम को खुलासे में लगा दिया। पुलिस ने मुुन्नू को पकड़कर पूछताछ की तो उसने घटना का राज खोल दिया। बताया कि रात में उन लोगों ने शराब पी थी। अशोक चौबे भी साथ में था। पुलिस ने अशोक को हिरासत में लेकर कड़़ाई से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया। बताया कि शराब पीने के दौरान उसका आदित्य से विवाद हुआ था। आदित्य ने उसके साथ मारपीट की थी, जिसके चलते उसने आदित्य की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदी के बावजूद बिक रही थी शराब

गणतंत्र दिवस पर सभी शराब की दुकानें बंद करने के आदेश थे। इसके भी गांव मेंं देसी शराब बेची जा रही थी। ग्रामीणोंं के अनुसार बंदी के दिन 70 रुपये का देसी का पव्वा 100 रुपये में बेचा गया।

थम नहीं रहे अपनों के आंसू

आदित्य की हत्या से परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। आदित्य चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। हेमंत, शैलेंद्र, अनूप पानीपत में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। घर पर पिता वीरेंद्र के अलावा भाभी कंचन और पत्नी हेमंत रहती हैं।

प्रेम-प्रसंग को लेकर विवाद की आशंका

ग्रामीणों की मानें तो आदित्य की चौबेपुर गांव की एक महिला से करीबियां थीं। उसी को लेकर आदित्य का अशोक से मनमुटाव चल रहा था। पुलिस इस बिंदु पर भी पड़ताल कर रही है।






आपसी विवाद में युवक की हत्या की गई थी। हत्यारोपी को पकड़ लिया गया है। वारदात में प्रयुक्त ईंट व चाकू भी बरामद कर लिया गया है। -केशव कुमार, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed