फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   light

इल्तिफातगंज नगर पंचायत को दुधिया रोशनी से जगमग करने का काम तेज

Sat, 21 Sep 2019 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
light
टांडा। सब कुछ ठीक रहा तो इल्तिफातगंज नगर पंचायत की सड़कों और गलियों को ही रात के अंधेरेे से निजात मिल जाएगी। यह पूरा इलाका रात में दूधिया रोशनी से नहाता नजर आएगा। दरअसल, करीब 1.60 करोड़ रुपए की लागत से नगर में सड़कों व गलियों में 200 जगह सोलर लाइटें लगाने का काम शुरू किया गया है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सौर पुंज योजना के तहत शुरू हुए प्रोजेक्ट के तहत नगर में दो स्थानों पर 18-18 किलोवाट क्षमता के दो सौर पैनल हब भी लगाए जाएंगे। इसी से सोलर लाइटों के लिए आपूर्ति की जाएगी। नगर पंचायत प्रशासन का दावा है कि अक्तूबर माह के अंत तक काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इससे नगर की करीब 20 हजार की आबादी सीधे तौर पर लाभांवित होगी।
केंद्र व प्रदेश सरकार नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों को आकर्षक लुक देने के लिए प्रयासरत हैं। नगरीय क्षेत्रों में पेयजल, जल निकासी, आवागमन, साफ-सफाई के साथ ही मार्ग प्रकाश की व्यवस्था भी करने पर गंभीरता से ध्यान दिया जा रहा है। मार्ग प्रकाश व्यवस्था बेहतर होने से न सिर्फ आवागमन सुचारु होगा, बल्कि नगरीय क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता होगी। इसी के उद्देश्य से नगर पंचायत इल्तिफातगंज में बीते दिनों डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सौर पुंज योजना के तहत मार्ग प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने का निर्णय लिया। बोर्ड की आम सहमति के बाद नगर पंचायत में लगभग एक करोड़ 60 लाख रुपए की स्वीकृति इस योजना के लिए हुई। इस योजना के तहत नगर पंचायत से होकर गुजरने वाले मुख्य मार्गों व विभिन्न मोहल्लों में 200 स्थानों पर सोलर लाइट लगाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर पंचायत में 18-18 किलोवाट क्षमता के दो सोलर पैनल भी लगाने का निर्णय लिया गया है। वरिष्ठ लिपिक नियाज अहमद ने बताया कि सोलर पैनल हब नगर पंचायत कार्यालय व गांधी आश्रम के बगल स्थित नगर पंचायत की दुकानों की छत पर लगाने का काम चल रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि निजाम अहमद ने बताया कि एनटीपीसी की तरफ से आने वाले मार्ग पर हाजी नुरुल्लाह विद्यालय से लेकर मुख्य चौराहा, अकबरपुर मार्ग पर नगर पंचायत सीमा तक की सौर बिजली नगर पंचायत कार्यालय के पैनल से की जाएगी, जबकि हाजी जुबेर मेमोरियल अस्पताल से बाजार के अंदर होते हुए शाही मस्जिद व कब्रिस्तान तक तथा बाजार के पास स्थित सरकारी विद्यालय से चौराहा होते हुए अयोध्या मार्ग पर स्थित पानी की टंकी तक बिजली सप्लाई गांधी आश्रम के बगल स्थित नगर पंचायत की दुकान के छत पर लगे पैनल से सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सौर पुंज योजना के तहत नगर में बेहतर मार्ग प्रकाश व्यवस्था का कार्य तेजी से चल रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो अक्तूबर माह के अंत तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। प्रोजेक्ट पर करीब 1.60 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
- उमेश कुमार, अधिशाषी अधिकारी, नगर पंचायत, इल्तिफातगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed