फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   life come back

अयोध्या फैसले के दूसरे दिन पूरी तरह पटरी पर लौटा जनजीवन

Sun, 10 Nov 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
life come back
अंबेडकरनगर के शहजादपुर में रविवार को अयोध्या फैसला आने के दूसरे दिन बाजारों में रही लोगों की चहल? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अयोध्या फैसले के दूसरे दिन जिले में आम जनजीवन पूरी तरह पटरी पर लौट आया। यूं तो शनिवार को फैसले वाले दिन भी जनपदवासियों ने आपसी एकता तथा सौहार्द के साथ ही धैर्य का सराहनीय परिचय दिया था, लेकिन जहां तहां लोगों के मन में तमाम आशंकाएं भी थीं।
विज्ञापन

जिले भर में सैकड़ों दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान नहीं खोले थे। इस बीच रविवार को सब कुछ सामान्य होता दिखा। दुकानदारों ने बेखौफ होकर न सिर्फ अपनी अपनी दुकानें खोलीं वरन खरीददारी करने के लिए बाजारों में सुबह से जो भीड़ पहुंचना शुरू हुई वह देर शाम तक बनी भी रही। हालांकि एहतियात बरते हुए पुलिस प्रशासन ने समूचे जिले में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम रविवार को भी कर रखे थे।
विज्ञापन

शनिवार को अयोध्या प्रकरण पर फैसला आने के दौरान भी आपसी सौहार्द व धैर्य का परिचय देने वाले जनपदवासियों ने रविवार को दूसरे दिन भी माहौल पूरी तरह शांत बनाए रखा। दरअसल रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में जुलूसे मोहम्मदी निकलने के चलते यह आशंका जताई जा रही थी, कि कुछ शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि सभी वर्ग के लोगों ने आपसी समझ, सौहार्द व धैर्य का ऐसा परिचय दिया कि रविवार भोर से ही निकलने वाले जुलूस का दौर शाम होने तक शांतिपूर्ण ढंग से चलता नजर आया। उधर रविवार को जिला मुख्यालय समेत सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की बाजारें पूरी तरह आबाद नजर आईं।
दरअसल शनिवार को फैसला आने के दौरान एहतियातन तमाम दुकानदारों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद कर रखे थे। हालांकि ज्यादातर दुकानें शनिवार को भी सामान्य दिनों की ही तरह खुलीं हुई थीं। इन सब के बीच आम लोगों में अनहोनी की आशंका का एक माहौल अंदर खाने जरूर बना हुआ था। हालांकि रविवार को यह सब माहौल नदारद रहा। सभी क्षेेत्रों में दुुकानें पहले की तहर दुकानें सामान्य ढंग से खुलीं। दुकानों पर पर्याप्त भीड़ भी पहुंची। इससे दुकानदारों के चेहरे खिले नजर आए।
अकबरपुर के शहजादपुर में मिले बेवाना के जितेंद्र ने कहा कि भैया डर किस बात का। पब्लिक जागरूक हो गई है। अब ऐसे मुद्दों पर कोई झगड़ा नहीं होना है। बस स्टेशन क्षेत्र में ई रिक्शा पर अकेले बैठी महिला रिजवाना ने कहा कि वे घर से अकेले ही निकलीं हैं। न तो उन्हें सुरक्षा को लेकर कोई खतरा महसूस हुआ और न ही मेरे परिवार को।

टांडा के किराना दुकानदार रमेश ने कहा कि शनिवार की अपेक्षा रविवार को बिक्री लगभग दोगुना हुई। जलालपुर के सब्जी विक्रेता कालू का कहना था कि पहले की तरह रविवार को भी बिक्री हुई। शनिवार को थोड़ा असर पड़ा था, लेकिन अब सब ठीक हो गया है। उधर प्रशासन ने रविवार को भी सभी 17 सेक्टर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम बनाए रखे। अधिकारियों ने सुबह से लेकर देर शाम तक गश्त की और हालात पर नजर बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed