फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   letter is written to sp against 25 Asha bahu,s for action

25 आशा बहुओं के खिलाफ कार्रवाई को लिखा पत्र

Thu, 11 Jun 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Thu, 11 Jun 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन

पत्र में कहा गया कि आशाओं ने अपर सीएमओ के खिलाफ जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया, साथ ही कार्यालय में तोड़फोड़ भी की।

विज्ञापन


बुधवार को 12 माह के पारिश्रमिक भुगतान न होने पर भड़कीं आशा बहुओं ने आल इंडिया आशा बहू एसोसिएशन के बैनरतले सीएमओ कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया था।

इस दौरान उन्होंने सीएमओ मेजर डा. बीपी सिंह को बंधक बनाकर अन्य कक्षों में बाहर से दरवाजा बंद कर कार्य ठप करा दिया था। हंगामे के बाद जब डीएम विवेक मौके पर पहुंचे और उन्होंने बिंदुवार मामले का निपटारा किया, तब जाकर आशाओं का आक्रोश शांत हुआ।

पूरे मामले को अराजकता की श्रेणी में मानते हुए सीएमओ श्री सिंह ने गुरुवार को प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही मीरा सिंह, विनोद कुमार व पुष्पा तिवारी सहित 25 से अधिक आशा बहुओं पर केस दर्ज करने के लिए एसपी को पत्र लिखा।
विज्ञापन


कहा गया कि आशाओं ने अपर सीएमओ डा. जीआर चंद्रा के साथ न सिर्फ अभद्रता की, वरन जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया। इसके अलावा सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न किया और शीशे की खिड़कियों व दरवाजों में तोड़फोड़ की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed