{"_id":"68dd647e2fb3e4039009a4f7","slug":"left-out-voters-will-get-a-chance-to-register-their-names-till-october-6-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-143043-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: छूटे मतदाताओं को छह अक्तूबर तक मिलेगा नाम बढ़वाने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: छूटे मतदाताओं को छह अक्तूबर तक मिलेगा नाम बढ़वाने का मौका
Wed, 01 Oct 2025 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 01 Oct 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची पुनरीक्षण और अद्यतन प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया में छूटे मतदाताओं का छह अक्तूबर तक नाम बढ़वाने के लिए आवेदन करने का अवसर दिया जाएगा।
19 अगस्त से 29 सितंबर तक चलाए गए मतदान सूची सर्वे अभियान में जिन मतदाताओं के नाम सूची में शामिल नहीं हो पाए, उनके लिए आयोग ने छह अक्तूबर तक ऑनलाइन और बीएलओ के माध्यम से आवेदन करने का अवसर प्रदान किया है। इसमें एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवा शामिल हो सकते हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, इस अभियान में प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) ने घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी एकत्र की। निर्वाचन विभाग ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया है कि बीएलओ छह अक्तूबर तक एप पर वंचित मतदाताओं का विवरण फीड करें। जिन लोगों का नाम सूची में शामिल नहीं हो पाया, वे सीधे बीएलओ से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं या ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से नाम दर्ज करा सकते हैं। गणना पत्रक तैयार किया जा रहा है, जिसमें मृतक मतदाताओं के नाम सूची से विलोपित किए जाएंगे और नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे।