{"_id":"62152fbefb926854282d98d6","slug":"leave-all-the-work-let-s-vote-first-ambedkar-nagar-news-lko618998273","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोड़ के सारे काम, पहले चलो करें मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोड़ के सारे काम, पहले चलो करें मतदान
विज्ञापन
अंबेडकरनगर सीएमओ कार्यालय परिसर में आशा बहुओं की मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना ?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले में शत प्रतिशत मतदान जागरूकता के लिए मंगलवार को जगह जगह रैलियों का आयोजन हुआ। खेल स्टेडियम में जहां डीएम व सीडीओ के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने मानव श्रृंखला बनाई, वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं ने स्कूटी रैली निकाली। ब्लाकों व तहसीलों में पद यात्रा के जरिए भी जागरूक किया। डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने अपने कार्यालय से शिक्षिकाओं की स्कूटी रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें प्रधानाचार्या सुमित्रा देवी, नीलम यादव, तारा वर्मा, कप्तान सिंह, सुदामा वर्मा, डॉ प्रियंका तिवारी, विभा सिंह, रजनी यादव, छाया देवी व नीतू आदि मौजूद रहीं। सीएमओ डॉ श्रीकांत शर्मा ने आशा बहुओं की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बाल विकास परियोजना अधिकारी कटेहरी बलराम सिंह की मौजूदगी में प्राथमिक व जूनियर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने घरवासपुर में मतदान जागरूकता रैली निकाली। छात्र-छात्राओं ने बाद में रंगोली भी बनाई। नगर पंचायत राजेसुलतानपुर के अधिशाषी अधिकारी उमेश पासी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने रैली निकाली।
रैली नगर पंचायत भवन से शुरू होकर बलरामपुर, राजेसुल्तानपुर, त्रिलोकपुर, धारूपुर, सिसवा व सिरसिया आदि स्थानों से गुजरी। कर्मचारियों ने कहा कि चुनाव के दिन सभी लोग अपने अपने बूथों पर पहुंचकर मतदान करें। लोकतंत्र की मजबूती में जनता की भागीदारी सबसे अहम है। कर्मचारियों ने इस दौरान मतदाता जागरूकता से जुड़े नारे भी लगाएं। साथ ही नागरिकों से शत प्रतिशत मतदान का आह्वान किया। मौके पर अखिलेश शर्मा, रजनीकांत पाण्डेय, पूर्व प्रधान रामपलटन यादव, सुधीर सिंह, राकेश सिंह व गोविन्द तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, जागृति विकास केंद्र पिछवारा द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। भीटी बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामअनुज पांडेय एवं सचिव आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल बच्चों ने छोड़ के अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान तथा जन जन का यह नारा है मतदान अधिकार हमारा है आदि नारे भी लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया। रैली भीटी बाजार से शुरू होकर विभिन्न स्थानों का भ्रमण करते हुए भीटी स्थित शिव मंदिर पहुंची। इस मौके पर प्रदीप कुमार, प्रभाकर, राजेश त्रिपाठी व रिजवान अहमद आदि मौजूद रहे।