फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Last chance for e-KYC for pensioners

पेंशनधारियों के लिए ई-केवाईसी का अंतिम मौका

Mon, 27 Jun 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Last chance for e-KYC for pensioners
अंबेडकरनगर। वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रहे 50 हजार लोगों के लिए ई-केवाईसी का अंतिम मौका 30 जून तक है। शासन ने इन्हें ई-केवाईसी कराने का एक और मौका दिया है। ई-केवाईसी न होने पर अप्रैल से जून तक की पेंशन का भुगतान रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मौजूदा समय में एक लाख 30 हजार बुजुर्ग उठा रहे हैं। इसका लाभ कोई अपात्र न उठा पाए, इसके लिए शासन ने ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी है। बीते दिनों जारी निर्देश के तहत बुजुर्गों को 15 जून तक जनसेवा केंद्रों के माध्यम से अपनी ई-केवाईसी करानी थी। इस अवधि में लगभग 80 हजार लोग ही ई-केवाईसी करा सके। करीब 50 हजार पेंशनार्थी वंचित रह गए।
विज्ञापन

कुछ ऐसा ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी रहा। इसके चलते ही शासन ने एक बार फिर बुजुर्गों को ई-केवाईसी कराने का एक और मौका दिया है। अब पेंशनधारी 30 जून तक अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं। हालांकि यदि निर्धारित अवधि में ई-केवाईसी नहीं करायी गई तो विभागीय सूत्रों का कहना है कि अप्रैल से जून तक की पेंशन रुक जाएगी। इससे बुजुर्गों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर अकबरपुर के बुजुर्ग हरीराम, शिवप्रसाद, गेना देवी व राधिका आदि का कहना है कि वे लोग कई बार जनसेवा केंद्र का चक्कर लगा चुके हैं। वहां जाने पर यही कहा जाता है कि वेबसाइट नहीं चल पा रही है। इसके चलते ही उन लोगों को ई-केवाईसी कराने में विलंब हुआ। अन्नावां के माताप्रसाद ने शासन द्वारा समय बढ़ाए जाने पर खुशी जतायी। उधर समाज कल्याण अधिकारी ने सभी पेंशनधारियों से अविलंब ई-केवाईसी कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed