फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Land will be taken from 1200 farmers for three bypasses of the highway

Ambedkar Nagar News: हाईवे के तीन बाईपास के लिए 1200 किसानों से ली जाएगी भूमि

Wed, 02 Oct 2024 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 02 Oct 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Land will be taken from 1200 farmers for three bypasses of the highway
मालीपुर के इस मार्ग से बनेगा जौनपुर बाईपास।
अंबेडकरनगर। धार्मिक नगरी विंध्याचल को अयोध्या से जोड़ने के लिए फोरलेन के नेशनल हाईवे 135ए का निर्माण किया जा रहा है। इसी हाईवे पर जिले में बनने वाले तीन बाईपास निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का काम भी इसी माह शुरू हो जाएगा। इसके लिए परिक्षेत्र में आने वाले लगभग 1200 किसानों को नोटिस दिए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले अकबरपुर की तरफ से अधिग्रहण काम शुरू होगा।
विज्ञापन

1,653 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नेशनल हाईवे के तीसरे फेज में निर्माण कार्य पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से अकबरपुर तक होना है। 45 किमी लंबे मार्ग में 24 किमी एनएच का निर्माण अंबेडकरनगर की दो तहसीलों जलालपुर व अकबरपुर में होगा। दोनों तहसील के 26 गांव से होकर एनएच गुजरेगा। इसके निर्माण में तीन बाईपास का बनना भी पहले ही तय हो चुका है। पहला बाईपास सुरहुरपुर, दूसरा खजुरी में बनेगा। तीसरे बाईपास का निर्माण अकबरपुर में कराया जाएगा। इसे लेकर भूमि लेने के लिए विभाग ने किसानों को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसा इसलिए ताकि खेत में कोई और फसल न लगा सके। इससे संबंधित भूमि पर बाईपास निर्माण से जुड़ी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ सकेगी।
विज्ञापन


तीन बाईपास भूमि का होगा अधिग्रहण
जौनपुर की तरफ से पहला बाईपास सुरहुरपुर बाजार के पास बनेगा। इसमें बरामदपुर, कोटिया, सुरहुरपुर, करमिसिरपुर, रुदौली माफी, रूकुनपुर, मंसूरपुर, सहजीतपुर से होकर निकलेगा, दूसरा खजुरी बाजार बाईपास ताहापुर, मालीपुर, खानपुरउमरन, चितौरा, पटेहागानेपुर, इस्माइलपुर, भिस्वा चितौना, टिकरी व हरपालपुर से गुजरेगा। तीसरे बाईपास का निर्माण अकबरपुर शहर के बाहर से होगा। इसमें बैरमपुर बरवां, जोगापुर, गौहन्ना, रतनपुर, मिर्जापुर, बहोरिकपुर, भुवनपुर, गोविंद गनेशपुर, कसेरूआ, कोडरा, धर्मा मुबारकपुर व सिझौली गांव शामिल है। इसके निर्माण से अकबरपुर नगर को रिंग रोड की सौगात भी मिल जायेगी। दरअसल एक अन्य एनएच और बाईपास शहर के अन्य तरफ से होकर पहले ही बना है। अकबरपुर अयोध्या मार्ग से अकबरपुर महरुआ मार्ग को जोड़े जाने की जरूरत अब इस नए बाईपास से पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल कटते ही होगा अधिग्रहण
सड़क निर्माण के लिए नामित एजेंसी ने जौनपुर जनपद में कैंप का निर्माण लगभग पूरा कर लिया है। धान की फसल कटने के बाद इसी माह से बाईपास के लिए भूमि का अधिग्रहण शुरू कर दिया जाएगा। -नुसरत खान, सहायक अभियंता एनएचएआई प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed