{"_id":"572a319d4f1c1bdf795cd49f","slug":"laborers-were-angry-over-not-being-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्रेशन न होने से मजदूर नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्रेशन न होने से मजदूर नाराज
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 04 May 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करतीं श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन न होने से नाराज श्रमिक महिला व पुरुष।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रम विभाग की मनमानी से नाराज विभिन्न गांवों से आए श्रमिकों ने कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि वह विभाग में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए एक माह से चक्कर काट रहे हैं। कार्यालय आने पर बताया जाता है कि बायोमीट्रिक मशीन खराब है जिसके चलते आवेदन नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
मशीन कब तक ठीक हो जाएगी, इसके बारे में भी कर्मचारी सही जानकारी नहीं देते। मजदूरों ने डीएम से मामले को गंभीरता से लेने की मांग की। बुधवार को कलेक्ट्रेट पर एकजुट हो दर्जनों महिला व पुरुष मजदूरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि वे सब पेशे से मजदूर हैं। श्रम विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ पाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं।
विज्ञापन
करीब एक माह से वे लोग रजिस्ट्रेशन कराने के लिए विभाग का चक्कर काट रहे हैं। जब वे कार्यालय आते हैं तो बताया जाता है कि बायोमीट्रिक मशीन खराब है, जिसके चलते उनका आवेदन नहीं हो पाएगा। एक माह से बताया जा रहा है मशीन बनने के लिए लखनऊ भेजी गई लेकिन अब तक ठीक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
बुधवार को जब वे कार्यालय पहुंचे तो फिर उन्हें वही जवाब मिला। नाराज श्रमिकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर किरन, कंचन, चंद्रावती, हरीराम, विमला, रामहित, सरिता व उर्मिला आदि मौजूद रहीं।