फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Kisan

एसएमएस के जरिए किसानों को जल्द मिलेगी गन्ना पर्ची, रहेगी आसानी

Sat, 21 Nov 2020 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
Kisan
अंबेडकरनगर। चीनी मिल अकबरपुर में पेराई कार्य 25 नवंबर से शुरू होगा। तौल कराने के लिए किसानों को 23 नवंबर से एसएमएस के जरिए पर्ची मुहैया करायी जाएगी। इसके अलावा मुख्य गेट पर गन्ने की तौल कराने के लिए 24 नवंबर को एसएमएस के जरिए पर्ची भेजी जाएगी। किसान पर्ची मिलने के बाद गन्ने की कटाई करेंगे, जिससे उन्हें असुविधा न हो। इसके अलावा जिन किसानों को बीते सत्र का भुगतान नहीं मिला है वे कागजात के साथ मिल प्रबंधन से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

चीनी मिल, अकबरपुर में पेराई सत्र 25 नवंबर से शुरू होगा। इसके लिए मिल प्रबंधन के साथ ही गन्ना विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. हरिकृष्ण गुप्त ने बताया कि जिन किसानों के गन्ने की तौल सेंटरों पर होगी उन्हें 23 नवंबर से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए पर्ची भेजी जाएगी। इसके अलावा जिन किसानों के गन्ने की तौल मुख्य गेट पर होगी, उन्हें 24 नवंबर से पर्ची मिलेगी।
विज्ञापन

बताया कि मिल प्रबंधन ने पिछले पेराई सत्र का पूर्ण भुगतान कर दिया है। यदि किसी किसान के खाते में धनराशि न पहुंची हो तो आवश्यक अभिलेखों के साथ मिल प्रबंधन से संपर्क करे। किसानों को सुझाव दिया कि इंटरनेट के जरिए सट्टे का विवरण प्राप्त कर लें। उसमें मोबाइल नंबर आदि में कोई त्रुटि हो तो समय रहते दुरुस्त करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed