{"_id":"61f97db27cde38497426b70f","slug":"kichhacha-chairman-and-her-husband-will-take-membership-of-bsp-today-ambedkar-nagar-news-lko6159900105","type":"story","status":"publish","title_hn":"किछौछा चेयरमैन व उनके पति आज लेंगे बसपा की सदस्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किछौछा चेयरमैन व उनके पति आज लेंगे बसपा की सदस्यता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। किछौछा नगर पंचायत की चेयरमैन शबाना खातून व उनके पति गौस अशरफ दो फरवरी को जिला मुख्यालय स्थित बसपा के पूर्वांचल क्षेत्रीय कार्यालय पर पार्टी की सदस्यता लेंगे। चेयरमैन को ही टांडा से अब तक घोषित पार्टी प्रत्याशी मनोज वर्मा के स्थान पर चुनाव लड़ाने की तैयारी है। सदस्यता ग्रहण करते समय बसपा के वरिष्ठ नेताओं की ओर से शबाना को टांडा से बसपा का नया प्रत्याशी घोषित किए जाने की पूरी उम्मीद है।
टांडा विधानसभा सीट से सपा के टिकट की प्रबल दावेदार किछौछा नगर पंचायत की अध्यक्ष शबाना खातून ने बीते दिनों अपने पति वरिष्ठ सपा नेता गौस अशरफ के साथ पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था, जब उन्हें टिकट नहीं मिल पाया। इसके बाद से ही बसपा के तमाम नेता उनके संपर्क में जुट गए। उन्हें पहले भी बसपा से लड़ने के लिए एप्रोच किया जा रहा था, लेकिन सपा से टिकट की आस ने उन्हें रोके रखा था।
अब सपा से इस्तीफा देने के बाद मंगलवार को बसपा के मुख्य सेक्टर कोऑर्डिनेटर पूर्व सांसद घनश्यामचंद्र खरवार के आवास पर गौस अशरफ की लंबी वार्ता हई। पार्टी नेतृत्व से जरूरी निर्देश प्राप्त किए गए। इसके बाद तय हुआ कि गौस अशरफ व उनकी चेयरमैन पत्नी शबाना खातून को दो फरवरी को दोपहर बाद पूर्वांचल क्षेत्रीय कार्यालय पर बसपा की सदस्यता दिलाई जाएगी। पूर्व सांसद घनश्यामचंद्र खरवार दोनों को सदस्यता दिलाएंगे। माना जा रहा है कि उसी समय शबाना खातून को टांडा से बसपा का नया प्रत्याशी भी घोषित कर दिया जाएगा। इसे देखते हुए बुधवार को अकबरपुर नगर के बसपा कार्यालय पर गहमागहमी रहने के आसार हैं।