{"_id":"676d9123be9c843cc80b8edf","slug":"kgbv-students-will-learn-sports-skills-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-126784-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: एक विद्यालय एक खेल में निपुण होंगी केजीबीवी की छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: एक विद्यालय एक खेल में निपुण होंगी केजीबीवी की छात्राएं
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एक विद्यालय, एक खेल योजना के तहत कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं की खेल प्रतिभा को निखारा जाएगा। शासन से आदेश के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही आठ कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में खेल समिति का गठन कर खेल का आयोजन किया जाएगा।
जिले में आठ कस्तूरबा गांधी विद्यालय हैं, इनमें 800 छात्राएं शिक्षा ग्रहण करती हैं। अब उन्हें खेल के क्षेत्र में भी पारंगत करने का निर्णय हुआ है। इससे न सिर्फ उनका शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास होगा वरन खेल के प्रति उनमें गंभीरता भी आएगी। खेल के जरिए वे समाज में एक सशक्त पहचान बना सकेंगी। इसके लिए एक विद्यालय एक खेल योजना का शुभारंभ हुआ है। इस संदर्भ में शासन ने आदेश जारी किया है।
इसके लिए शिक्षा विभाग प्रत्येक स्कूल से शासन द्वारा दिए गए प्रावधान के मुताबिक छात्राओं के अनुसार खेलों के लिए फेहरिस्त बनाएगा। केजीबीवी में होने वाली प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राएं सीधे राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकेंगी। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं को खेल सुविधा देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने काम शुरू कर दिया है।