फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   KGBV hostel will be built in Mustafabad Tilhara of Tanda

Ambedkar Nagar News: टांडा के मुस्तफाबाद तिलहरा में बनेगा केजीबीवी का हाॅस्टल

Fri, 13 Sep 2024 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
KGBV hostel will be built in Mustafabad Tilhara of Tanda
टांडा के मुस्तफाबाद मे इस परिषदीय स्कूल में  होगा हाॅस्टल का निर्माण - संवाद
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। विकास खंड टांडा के मुस्तफाबाद तिलहरा में लगभग ढाई करोड़ की लागत से कक्षा नौ से 12 तक की गरीब बालिकाओं के लिए हाॅस्टल का निर्माण होगा। इसके लिए बीते दिनों शिक्षा निदेशालय से आई टीम ने ऑनलाइन मैपिंग का कार्य पूरा कर लिया। उम्मीद है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
गरीब बालिकाओं को शिक्षा देने के लिए बीते वर्ष सरकार ने छह कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक की बालिकाओं के लिए 100 बेड का हॉस्टल बनाने की योजना शुरू की थी। उस समय भूमि के अभाव में टांडा स्थित कस्तूरबा विद्यालय में हाॅस्टल का निर्माण नहीं हो सका था। निदेशालय ने उसी समय नए स्थान पर भूमि तलाशने का निर्देश दिया था। बेसिक शिक्षा विभाग ने फरवरी माह में टांडा शिक्षा क्षेत्र के मुस्तफाबाद स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास खाली पड़ी लगभग डेढ़ एकड़ भूमि का चयन कर रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय को भेजी थी।
विज्ञापन

बताया था कि हाॅस्टल के अलावा यहां पर इतनी भूमि है कि पूरे विद्यालय का संचालन हो सकता है। इसी क्रम में बीते दिनों शिक्षा निदेशालय से आई टीम ने ऑनलाइन मौपिंग का कार्य पूरा किया। अब यहां हाॅस्टल का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीब बालिकाओं को मिलेगा लाभ
समग्र शिक्षा अभियान के तहत गरीब बालिकाओं को शिक्षा में बाधा न उत्पन्न हो इसके लिए कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में ही कक्षा नौ से 12 के लिए स्कूल प्रांगण में ही हॉस्टल की व्यवस्था की जाती है। 100 बेड की क्षमता वाले छात्रावास में ऐसी छात्राओं के रहने की व्यवस्था होती है जिनके घर दूर हों, जिससे स्कूल आने-जाने में दिक्कत आती हो। जिले में पहले चरण में जलालपुर, बेवाना, रामनगर, जहांगीरगंज, भीटी, भियांव, कटेहरी केजीबीवी हॉस्टल का निर्माण शुरू हुआ। कुछ स्थानों पर संचालन शुरू भी कर दिया गया है। अब टांडा में हाॅस्टल निर्माण से वहां रहने वाली बालिकाओं को निकट के राजकीय विद्यालय में मुफ्त शिक्षा का लाभ मिल सकेगा।


टीम
ने किया निरीक्षण


बीते दिनों लखनऊ से आई टीम ने टांडा के मुस्तफाबाद तिलहरा का निरीक्षण का भूमि संबंधी कार्य पूरा कर लिया है। उम्मीद है कि जल्द ही हाॅस्टल निर्माण के लिए राशि जिले को उपलब्ध होगी। - सत्य प्रकाश मौर्य, प्रभारी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article