{"_id":"572b840e4f1c1b4c625cd0e2","slug":"keeps-the-people-aware-to-get-rid-of-malnutrition","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को जागरूक कर कुपोषण भगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को जागरूक कर कुपोषण भगाएं
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 05 May 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर ब्लाक में कुपोषण दूर करने के लिए आयोजित कार्यशाला में मौजूद ग्राम प्र्रधान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकबरपुर ब्लॉक परिसर में गुरुवार को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में राज्य पोषण मिशन कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें कुपोषण को दूर करने के लिए निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि एमएलसी व सपा जिलाध्यक्ष हीरालाल यादव ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों की जिम्मेदारी है कि वे घर-घर जाकर लोगों को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें। कुपोषण अक्सर खान पान की कमी से होता है।
विज्ञापन
ऐसे में इसे दूर करने के लिए भोजन पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे जिला विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद तिवारी ने आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर लोगों को योजनाओं के बारे में बताएं।
विज्ञापन
उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें। गांव में साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दें। इस दौरान सुनीता वर्मा, अनिल कुमार सिंह, दुर्गेश कुमार आदि मौजूद रहे।