फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Kabja

बंजर भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाए गए 20 कमरे तहसील प्रशासन ने जेसीबी से ढहाए

Wed, 14 Oct 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Kabja
अंबेडकरनगर के अफजलपुर में बंजरभूमि से अवैध कब्जा हटाती प्रशासनिक टीम। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। बसखारी मार्ग स्थित अफजलपुर मोहल्ले में बंजर भूमि पर अवैध कब्जा कर किया गया निर्माण तहसील प्रशासन ने बुधवार को ढहा दिया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस टीम भी मौजूद रहीं। कार्रवाई का विरोध करने के लिए कुछ महिलाएं आगे आईं तो कोतवाली से महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचीं और उन्हें हटा दिया। इसके बाद 20 कमरे के अवैध कब्जे को ढहा दिया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर तहसील प्रशासन के मुताबिक, डैयाडीह गांव निवासी पन्नालाल व पतिराम ने अकबरपुर नगर के अफजलपुर मोहल्ले में अपने खेत के पास बंजर भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा कर 20 कमरे भी तैयार कर लिए थे। इसकी शिकायत बीते दिनों कुछ लोगों ने दर्ज कराई थी। जांच-पड़ताल में शिकायत सही पाई गई। अवैध कब्जेदार को नोटिस दी गई, लेकिन उसने कब्जा नहीं हटाया। बुधवार को नायब तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति के नेतृत्व में लेखपाल हेमंत पाण्डेय सहित राजस्व व पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

इसके बाद जेसीबी मशीन से भवन को ढहाने का कार्य शुरू कर दिया गया। इस पर वहां मौजूद तीन-चार महिलाएं जेसीबी मशीन के सामने खड़ी होकर विरोध दर्ज कराने लगीं। नायब तहसीलदार ने इसकी सूचना अकबरपुर कोतवाली को दी। कुछ देर बाद मौके पर महिला पुलिसकर्मी भी पहुंच गईं। अवैध कब्जा हटाने में अवरोध बन रहीं महिलाओं को हटा दिया गया। इसके बाद अवैध कब्जे को ढहा दिया गया। नायब तहसीलदार ने बताया कि अवैध कब्जेदार को चेतावनी दी गई है कि यदि दोबारा कब्जे का प्रयास किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed