फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Juvenile abuser protected for abetting suicide of teenager

Ambedkar Nagar News: किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने में बाल अपचारी संरक्षित

Wed, 12 Nov 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 12 Nov 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Juvenile abuser protected for abetting suicide of teenager
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर इलाके में 16 वर्षीय किशोरी को तालाब में कूदकर आत्महत्या करने के लिए उकसाने वाले बाल अपचारी को मंगवार को पुलिस ने दबोच कर बाल सुधार गृह भेज दिया। सीडीआर में पुलिस को बाल अपचारी और किशोर के बीच लंबी बातचीत के साक्ष्य मिले हैं। नंबर के आधार पर सर्विलांस टीम ने किशोर को उसके घर के निकट से दबोच लिया। किशोरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

10 नवंबर को किशोरी का शव तालाब से उतराता मिला था, जिसके बाद मृतका की मां ने नाबालिग आरोपी, कपिल व उसके जीजा पर बेटी को प्रताड़ित करने व आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में केस दर्ज किया था। आरोप था कि आठ नवंबर को विपक्षियों ने घर जाकर गाली-गलौज की थी। इसकी शिकायत थाने में कई किशोरी को आरोपियों ने रास्ते में रोकर धमकाया था और जान से मार डालने की धमकी भी दी थी। थाने से निकली किशोरी घर नहीं पहुंची थी। सीओ अनूप सिंह ने बताया कि एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed