{"_id":"573f4d324f1c1bda6aac71a8","slug":"junpuria-fair-today-shops-readied","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुरिया मेला आज, सज गईं दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुरिया मेला आज, सज गईं दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 20 May 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर मेलहिया बाग में शनिवार को आयोजित होने वाले जौनपुरिया मेले में सजीं तरबूज की दुकानें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र अकबरपुर के फैजाबाद रोड स्थित मेलहिया बाग में एक दिवसीय जौनपुरिया मेला शनिवार को लगेगा। इसमें जायरीन की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। मेले में परंपरागत ढंग से सैय्यद सालार मसूद गाजी की बारात भी निकलेगी। दो दिन पहले ही दूर-दराज से आईं दुकानें सज गई हैं। झूले, सरकस व खिलौने आदि की दुकानें एक दिन पहले ही सज गईं।
विज्ञापन
मेले में सबसे अधिक बिकने वाला तरबूज भी बड़ी मात्रा में आ चुका है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी मेला क्षेत्र का भ्रमण कर मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब है कि अकबरपुर नगर के मेलहिया बाग में लगने वाले जौनपुरिया मेले की परंपरा काफी पुरानी है।
विज्ञापन
इसमें बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचते हैं, मेले में मलीदा चढ़ाने की परंपरा भी है। खासकर मुस्लिम वर्ग की महिलाएं, पुरुष व बच्चे मलीदा आदि चढ़ाकर अल्लाह से मुल्क व परिवार की सलामती की दुआ मांगते हैं। मान्यता भी है कि लहबड़ पर शिन्नी व मलीदा चढ़ाने से मिन्नतें पूरी होती हैं। मेले में सैय्यद सालार मसूद गाजी की बारात भी परंपरागत ढंग से निकलेगी।
विज्ञापन
यह मेला न सिर्फ तरह-तरह के सामान की खरीदारी को लेकर जाना जाता है बल्कि आस्था का भी केंद्र है। शनिवार को लगने वाले इस मेले की लगभग ज्यादातर दुकानें शुक्रवार देर शम तक सजकर तैयार हो गईं। दो दिन पूर्व से ही दूरदराज की दुकानें यहां पहुंच चुकी थीं। मेले में झूले, सरकस व युवाओं की पसंद की कई अन्य दुकानें भी लग चुकी हैं।
मेले में सबसे अधिक बिकने वाले तरबूज की भी कई दुकानें सज चुकी हैं। स्थानीय व्यापारियों के अलावा बाहरी व्यापारी भी तरबूज की बिक्री के लिए आते हैं। बताते चलें कि मेलहिया बाग से उठने के बाद मेला अकबरपुर तहसील क्षेत्र के अशरफपुर बरवां में तीन दिन के लिए लगता है। यहां भी इसी तरह के आयोजन होते हैं।