फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Junpuria Fair held with glee

उल्लास के साथ निपटा जौनपुरिया मेला

Sat, 21 May 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 21 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Junpuria Fair held with glee
अंबेडकरनगर के जौनपुरिया मेले में उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

नगर क्षेत्र अकबरपुर के फैजाबाद रोड स्थित मेलहिया बाग में लगा जौनपुरिया मेला शनिवार को परंपरागत ढंग से निपटा। शनिवार तड़के से ही मेले में जायरीन आने लगे। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने फैजाबाद मार्ग से वाहनों को भी डायवर्ट कर दिया था। दिन में परंपरागत ढंग से सैय्यद सालार मसूद गाजी की बारात भी निकली।

विज्ञापन


इसमें बड़ी संख्या में महिला व पुरुष जायरीन ने हिस्सा लिया। मेले में युवाओं ने झूले, जादू आदि का जमकर लुत्फ उठाया। तरबूज की बिक्री भी खूब हुई। यहां से ज्यादातर जायरीन सिन्नी चढ़ाने व बारात में शामिल होने के बाद बहराइच को रवाना हो गए। कई दशकों से अकबरपुर नगर के मेलहिया बाग में जौनपुरिया मेला लगता आ रहा है।
विज्ञापन


परंपरा के अनुसार मेले के दिन ही सैय्यद सालार मसूद गाजी की बारात निकलती है। इसी के उपलक्ष्य में मेले का आयोजन होता है। इस मेले में मुस्लिम समुदाय के लोग खासकर भागीदारी करतें है। यह भी मान्यता है कि लोग लहबड़ के समक्ष सिन्नी आदि चढ़ाकर मन्नत मांगते हैं। ऐसा करने से उनकी मुराद पूरी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जायरीन में आस्था का सैलाब सुबह से ही देखने को मिला। शनिवार भोर से ही लहबड़ के समक्ष दुआ व मन्नतों का दौर भी शुरू हो गया। बड़ी संख्या में महिला व पुरुषों ने सिन्नी आदि चढ़ाई। मध्याह्न करीब परंपरागत मार्गों से होते हुए गाजी मियां की बारात भी निकली। इसमें बड़ी संख्या में जायरीन शामिल रहे।

मेले में लगे बड़े-बड़े झंडेनुमा लहबड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। युवाओं व बच्चों ने झूले आदि का जमकर लुत्फ उठाया। जौनपुरिया मेले में तरह-तरह के सामान की जमकर खरीदारी भी हुई। इसमें तरबूज की बिक्री सबसे ज्यादा दिखी।

इसके बाद ज्यादातर जायरीन बहराइच में लगने वाले मेले में शामिल होने को रवाना हो गए। मेले को शांतिपूर्ण माहौल में निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन ने काफी इंतजाम कर रखे थे। शहजादपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को पहितीपुर रोड पर डायवर्ट कर दिया गया।


टांडा व बसखारी की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को पटेलनगर में रोक दिया गया। फैजाबाद रोड से आने वाले बड़े वाहनों को अन्नावां बाजार से श्रवणक्षेत्र के लिए डायवर्ट कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed