फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Judicial work stalled in the Tehsildar Court

Ambedkar Nagar News: तहसीलदार कोर्ट में ठप रहा न्यायिक कार्य

Sat, 22 Nov 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 22 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Judicial work stalled in the Tehsildar Court
आलापुर (अंबेडकरनगर)। तहसीलदार कोर्ट में आपत्तियों वाली फाइलों पर बिना सुनवाई आदेश पारित किए जाने के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन भी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

इससे पूरा दिन वादकारी मायूस लौटते नजर आए और कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनीत द्विवेदी ने कहा कि सुनवाई किए बिना आदेश जारी होना न्याय के बुनियादी सिद्धांतों का उल्लंघन है। अधिवक्ताओं का आरोप है कि पेशकार की लापरवाही या मिलीभगत से ऐसे आदेश पारित हुए, जो कानून और वादकारियों के अधिकारों के विपरीत हैं। तहसील परिसर में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि निर्धारित मानकों के पालन और दोषियों पर ठोस कार्रवाई तक आंदोलन जारी रहेगा। वकीलों ने समाधान में देरी होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी। तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ने सभी विवादित मामलों की दोबारा जांच कराने और त्रुटि मिलने पर विभागीय कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। न्यायिक कार्य ठप रहने से वादकारियों की परेशानियां बढ़ी रहीं और वे निराश होकर लौटने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed