फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Joy of Chhaya Diwali, houses and markets illuminated

Ambedkar Nagar News: छाया दीपावली का उल्लास, रोशन हुए घर और बाजार

Wed, 30 Oct 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 30 Oct 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Joy of Chhaya Diwali, houses and markets illuminated
छोटी दीपावली के मौके पर जलालपुर में आतिशबाजी करते लोग। 
अंबेडकरनगर। दीपावली का उल्लास बुधवार को पूरे जिले में दिखाई पड़ा। घरों व प्रतिष्ठान को रंगबिरंगी झालर से जगमग कर दिया गया। छोटी दीपावली पर मिट्टी के दीपक रखकर भी पूजा हुई। शाम होते होते शहर से लेकर गांव तक आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। इसमें युवाओं व बच्चों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही दीपावली पर्व का उल्लास चहुंओर दिखने लगा। शाम होेते-होते पर्व की खुशियां चरम पर दिखीं। शाम होने पर युवतियों व महिलाओं ने घरों के सामने आकर्षक रंगोली बनाई। साथ ही मां लक्ष्मी व भगवान गणेश के स्वागत के लिए घर की विधिवत सफाई भी की। जिला मुख्यालय से लेकर जिले की अन्य बाजारें रंगबिरंगी आकर्षक झालरों से चमक उठीं। अकबरपुर नगर की शहजादपुर बाजार दुल्हन की तरह सजी दिखी। घरों व प्रतिष्ठानों को रंगबिरंगी झालरों से सजा दिया गया।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के मीरानपुर, बस स्टेशन क्षेत्र नई सड़क, शिवबाबा क्षेत्र, रगड़गंज, मालीपुर रोड के अलावा जलालपुर, टांडा, बसखारी, हजपुरा, जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर, महरुआ, भीटी, कटेहरी समेत जिले के अन्य क्षेत्रों में जगह जगह दुकानें व प्रतिष्ठान रोशनी से नहा उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमकर हुई आतिशबाजी

छोटी दीपावली के दिन देर शाम होते होते आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया, जो देर रात तक चलता रहा। जलालपुर नगर के जमालपुर चौराहा पर आतिशबाजी कर रहे युवा राहुल व अभिषेक ने कहा कि इस बार पटाखा बाजार में आए नए पटाखे ड्रोन बम व लैला मजनू बम का उपयोग किया। पाभीपुर निवासी विकास, राजन व सुरेश ने कहा कि उन्होंने अनार तो फोड़े ही, साथ ही गोगो बम व किट किट गाजर बम का भी उपयोग किया। अकबरपुर नगर के अयोध्या मार्ग पर आतिशबाजी कर रहीं वर्षा व नमिता ने कहा कि हम लोग फुलझड़ी व अनार का उपयोग कर रहे। बृहस्पतिवार को जमकर आतिशबाजी करेंगे। अन्य क्षेत्रों में भी देर रात तक आतिशबाजी का दौर चला।

छोटी दीपावली के मौके पर जलालपुर में आतिशबाजी करते लोग। 

छोटी दीपावली के मौके पर जलालपुर में आतिशबाजी करते लोग। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed