{"_id":"572a2f4a4f1c1bf3245cd19f","slug":"jnsndesh-bicycle-tour-reached-to-many-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गांव पहुंची जनसंदेश साइकिल यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गांव पहुंची जनसंदेश साइकिल यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 04 May 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के आलापुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक के नेतृत्व में साइकिल जन संदेश यात्रा निकालते सपा कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी की साइकिल जनसंदेश यात्रा ने चौथे दिन भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आम जनता के बीच जाकर सपा सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। साथ ही लोगों से पार्टी के साथ जुड़ने की भी अपील की। कहा कि सपा के बेहतर कार्यकाल से विपक्षी परेेशान हैं।
विज्ञापन
उनके द्वारा पार्टी पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर सपा को पूर्ण बहुमत देने का आम जनता से आह्वान किया गया। बुुधवार को अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र में साइकिल जनसंदेश यात्रा का शुभारंभ ककरडिला गांव से दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा ने किया।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए लोगों तक सपा सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि सरकार के सफल कार्यकाल से अन्य पार्टियां हलकान हैं। यात्रा में विधान चंद्र चौधरी, कलाम खान, जंग बहादुर यादव, अजय दुबे, कृपा शंकर पांडेय, अवधेश चौधरी, डॉ. अभिषेक सिंह व पारस नाथ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कटेहरी विधानसभा क्षेत्र में यात्रा का शुभारंभ स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी की मौजूदगी में एमएलसी हीरालाल यादव ने अशरफपुर बरवां में किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के विकास कार्यों से आम जनता बेहद खुश है।
इस मौके पर जिला महासचिव डॉ. सूर्य प्रकाश तिवारी, दिनेश सिंह, कुंदन यादव, उमेश यादव, संदीप सिंह, उमेश यादव, रवि मांझी, अलगूराम आदि मौजूद रहे। टांडा में बुधवार को विधायक अजीमुलहक पहलवान ने मेढ़ी लखनपुर गांव से यात्रा को रवाना किया। गांव-गांव पहुंची सपा की साइकिल यात्रा ने लोगों को पार्टी की उपलब्धियों से अवगत कराया।
इस मौके पर फिरोज सिद्दीकी, राजकुमार मौर्य, जंगबहादुर चौरसिया, मुमताज खां, गोपीनाथ वर्मा व रघुनाथ आदि मौजूद रहे। जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने डॉ. राजेश सिंह के नेतृत्व में रैली निकाली।
रैली में शामिल सुभाष राय, राजितराम यादव, फूलचंद्र यादव, महेंद्र यादव, सीताराम व विपिन बिहारी ने लोगों को प्रदेश की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। विधायक भीमप्रसाद सोनकर की अगुवाई में निकली यात्रा में अश्वनी यादव, सुरेंद्र वर्मा, धर्मराज यादव, बलराम भारती आदि मौजूद रहे।