फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Jewelery and cash stolen from two houses after wedding procession

Ambedkar Nagar News: बरात विदाई के बाद दो घरों से जेवर और नकदी चोरी

Sun, 09 Feb 2025 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 09 Feb 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash stolen from two houses after wedding procession
अंबेडकरनगर। चोरों ने शादी वाले घरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। छह दिन के भीतर ऐसे दो घरों से लाखों के जेवर व नकदी चोरी कर ली गई। दोनों वारदातों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के करतोरा गांव निवासी छेदीलाल के मुताबिक दो फरवरी को उनकी बेटी की शादी थी। तीन फरवरी को बरात विदा हुई और देर शाम खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। बड़ी बेटी और दामाद भी परिवार सहित रुके थे। चार फरवरी को भोर में चार बजे चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने पत्नी, बेटी व दामाद के करीब दो लाख के जेवरात व 85 हजार रुपये पार कर दिए।
विज्ञापन

दूसरी वारदात मालीपुर थाना क्षेत्र के आजनपार निवासी चंद्रेश यादव के घर हुई। चंद्रेश के मुताबिक छह फरवरी को उनकी बेटी की शादी थी। सात फरवरी को बरात विदा हुई और उसी रात चोरी हो गई। बताया कि उनकी भांजी साधना और मां मेवाती देवी पहली मंजिल पर बने कमरे में सो रही थीं। चोरों ने साधना के बैग व अटैची से करीब दो लाख के जेवर और 12 हजार रुपये चोरी लिए। आठ फरवरी की सुबह सात बजे वारदात की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि जल्द ही दोनों वारदातों का खुलासा किया जाएगा। रात में पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed