{"_id":"6245e0e56d4ba86a0831273b","slug":"jeep-trampled-the-young-man-who-came-to-the-in-laws-house-died-ambedkar-nagar-news-lko624006118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल आए युवक को जीप ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल आए युवक को जीप ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ससुराल में आए युवक को अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पटेलनगर तिराहे के निकट बुधवार देर शाम तेज रफ्तार जीप ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गोंडा जनपद के मनकापुर नवाबगंज निवासी राकेश (27) बुधवार देर शाम बाइक से टांडा से अकबरपुर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पटेलनगर तिराहे के निकट पहुंचा, तभी उधर से गुजर रही तेज रफ्तार जीप ने उसे रौंद दिया। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक चालक वाहन लेकर टांडा की तरफ भाग गया। हादसे में राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि राकेश तीन दिन पहले ही टांडा स्थित अपनी ससुराल गया हुआ था। बुधवार देर शाम वह बाइक से अकबरपुर जा रहा था, जहां वह दुर्घटना का शिकार हो गया। युवक की मौत होने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर जहां बुरा हाल है, तो वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता भी बार-बार बेहोश हुए जा रहे थे।