फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Jeep crushed village resident

जीप ने ग्रामीण को रौंदा

Tue, 31 Jan 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Tue, 31 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Jeep crushed village resident
हादसा - फोटो : symbolic

खरीदारी के लिए घर से बाजार निकले एक ग्रामीण को सोमवार देर शाम बेकाबू जीप ने रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिवारीजनों को हादसे की जानकारी मंगलवार सुबह हो सकी। पुलिस ने मृतक के भतीजे की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र हंसवर के सिंहपुर गांव निवासी शिवप्रसाद (50) पुत्र राममनोहर का शव मंगलवार सुबह सिंहपुर बाजार में ही सड़क के किनारे खाई में पड़ा मिला। इससे परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों के अनुसार शिवप्रसाद गांव के बाहर स्थित एक भट्ठे पर मुनीम का कार्य करता था।
विज्ञापन


सोमवार देर शाम वह घर से पैदल ही खाद्य सामग्री खरीदने सिंहपुर बाजार गया हुआ था। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने सोचा कि शिवप्रसाद उधर से ही प्रतिदिन की तरह भट्ठे पर चला गया होगा। यह सोचकर उन्होंने उसकी तलाश नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह उसका शव खाई में पड़ा मिला। ग्रामीणों के मुताबिक घटना किसी जीप से हुई है। घटनास्थल से थोड़ी दूर आगे के कुछ ग्रामीणों ने बताया कि एक जीप अनियंत्रित होकर जाती दिखी थी। शायद उसी से यह हादसा हुआ है। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे महेंद्र की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed