फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Jeep crushed to bike rider village head

तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवार प्रधान को रौंदा

Thu, 01 Dec 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 01 Dec 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Jeep crushed to bike rider village head
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic

थाना क्षेत्र अंतर्गत लाभापार ग्रामसभा के प्रधान को गुरुवार सुबह तेज रफ्तार जीप ने रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण जब तक घटनास्थल पर पहुंचते तब तक चालक वाहन लेकर भाग चुका था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उधर, घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। लाभापार गांव निवासी रामनयन राजभर (40) पुत्र हरीलाल गुरुवार भोर में जलालपुर आए हुए थे। आवश्यक काम निपटाने के बाद वह सुबह नौ बजे के करीब बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि जब वह जलालपुर मंगुराडिला मार्ग स्थित सरैया गांव के निकट पहुंचे तो इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित जीप ने उन्हें रौंद दिया।
विज्ञापन


इससे रामनयन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इस बीच जानकारी होने पर एसओ परमानंदराम दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताते चलें कि रामनयन लाभापार के ग्राम प्रधान भी थे। उनके निधन पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने गांव पहुंचकर परिवारीजनों को सांत्वना दी। उधर एसओ परमानंदराम ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed