{"_id":"58bb04594f1c1b2e4d831041","slug":"jeep-crushed-aged","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी की तैयारी में निकला था, जीप ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शादी की तैयारी में निकला था, जीप ने रौंदा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 04 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुत्री के विवाह की खरीदारी को घर से निकले पिता की जीप से कुचलकर मौत हो गई। घटना भी उसी बाइक से हुई जिसे पुत्री के विवाह में देने के लिए दो दिन पहले ही खरीदी थी। हादसे की जानकारी होते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। संतकबीरनगर जनपद के धनघटा छपरा गांव निवासी मोहनलाल चौहान (58) पुत्र रामफेर शनिवार को पुत्री के विवाह के लिए खरीदारी को बाइक से बसखारी आया हुआ था।
विज्ञापन
यहां उसने शनिवार सुबह एटीएम से रुपये निकाले। इसके बाद बाइक से रामनगर बाजार को निकला। डोडो गांव के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार जीप ने उसे कुचल दिया। आसपास मौजूद ग्रामीण आनन-फानन में मरणासन्न मोहनलाल को सीएचसी बसखारी ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे एसओ राजेश यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा है, अभी कोई तहरीर नहीं मिली हैै। उधर, घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि मोहनलाल की पुत्री का 5 मार्च को विवाह है। वह आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना अंतर्गत देवरापट्टी गांव स्थित अपनी ससुराल से पुत्री के विवाह की तैयारी में जुटा था।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जनपद के आलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर गांव में उसने पुत्री का विवाह तय कर रखा था। विवाह में देने के लिए मोहनलाल ने दो दिन पहले ही नई बाइक खरीदी थी। इसी बाइक से वह विवाह से एक दिन पहले कुछ जरूरी सामान लेने निकला था कि इसी बीच दुर्घटना का शिकार हो गया। उसने हेल्मेट नहीं पहना था।
मोहनलाल की मौत के बाद विवाह की खुशियां गम में तब्दील हो गईं। हाथों में मेहंदी लगाए उसकी पुत्री आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार पिता को याद कर बेहोश हो जा रही है। परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों की समझ में नहीं आ रहा था कि किस तरह परिवारीजनों को सांत्वना दें।