{"_id":"6824d0c0f988dd2c0205ecdc","slug":"jamunipur-ariyabazar-road-is-in-bad-condition-increasing-the-problems-of-villagers-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-134658-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जमुनीपुर-अरियाबाजार मार्ग बदहाल, ग्रामीणों की बढ़ा रहा परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जमुनीपुर-अरियाबाजार मार्ग बदहाल, ग्रामीणों की बढ़ा रहा परेशानी
Wed, 14 May 2025 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 14 May 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
जमुनीपुर-अरियाबाजार मार्ग हुआ बदहाल
जमुनीपुर (अंबेडकरनगर)। गड्ढा मुक्त सड़कों का सपना ग्रामीणों का कभी पूरा नहीं हो सका है। आए दिन जर्जर हो चुकी सड़कों पर चलने में ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे ही एक प्रमुख मार्ग जमुनीपुर पुर से अरिया बाजार तक जाने वाला संपर्क मार्ग अब बदहाल हो चुका है।
यह मार्ग शारदा सहायक नहर पर बना हुआ है, जो जमुनीपुर, महाएं, रसूल पुर, पसियापारा, चांदपुर जैसे गांवों को जोड़ते हुए अरियाबाजार में टांडा-अकबरपुर मुख्य मार्ग से मिल जाता है। इस मार्ग का उपयोग ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चे और अन्य राहगीर भी करते हैं, लेकिन सड़क की स्थिति इतनी खस्ता हो गई है कि यहां की गिट्टियां जगह-जगह उखड़ चुकी हैं। कई हिस्सों में गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे सड़क पर चलना और भी मुश्किल हो गया है।
स्थानीय निवासी बृजेश, अखिलेश, विपिन व जयप्रकाश का कहना है कि यह मार्ग उनकी दिनचर्या का हिस्सा है, लेकिन खराब सड़क की वजह से उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है। विशेष रूप से स्कूली बच्चों को इस खराब सड़क से गुजरने में बड़ी परेशानी होती है। कई बार बच्चे गिरकर घायल हो चुके हैं, और दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है। ग्रामवासियों का कहना है कि इस मार्ग की मरम्मत का कार्य समय रहते किया जाना चाहिए। मार्ग को शीघ्र गड्ढा मुक्त कराए जाने की मांग की।