{"_id":"6824d0e035ee2faf0e0055cf","slug":"jamunipur-ariyabazar-road-is-in-bad-condition-increasing-the-problems-of-villagers-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-134672-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: रूबी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पिंटू गिरफ्तार, जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: रूबी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पिंटू गिरफ्तार, जेल
Wed, 14 May 2025 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 14 May 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
सिंघोरिया दुल्हूपुर कला गांव में मृतक रूबी के परिजनों से वार्ता करते भीम आर्मी का प्रतिनिधि मंड
अंबेडकरनगर। नर्स रूबी की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की चार सदस्यीय मेडिकल टीम ने बुधवार को पुर्न जांच की थी। जांच रिपोर्ट एसपी कार्यालय को भेजते ही पुलिस सक्रिय हो गई। दोपहर दो बजे के करीब हत्या के मुख्य आरोपी पिंटू निषाद को पुलिस ने जलालपुर-न्योरी मार्ग के प्राथमिक विद्यालय अमोला बुजुर्ग के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पूर्व सुबह 11 बजे के करीब
भीम आर्मी के प्रतिनिधि मंडल के सदस्य सुनील कुमार चौधरी, जिला प्रभारी पारसनाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष चंदन आजाद, महेंद्र विश्वकर्मा, सनी अरविंद बदल राव पीड़िति परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाने के साथ ही 17 मई को जलालपुर तहसील पर विरोध प्रदर्शन का एलान किया था।
कटका के सिंघोरिया दुल्हूपुर कला निवासी रूबी (22) का शव नौ मई को न्योरी बाजार स्थित कृष्णा पॉली क्लीनिक में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला था। रूबी के पिता मुन्नालाल के मुताबिक उनकी बेटी बीते तीन साल से पॉली क्लीनिक पर काम कर रही थी। एक सप्ताह पूर्व गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। आठ मई की रात संचालक पिंटू निषाद उसे घर से बुलाकर अपने साथ लेकर गया था।
विज्ञापन
अगली सुबह रूबी का शव फंदे से लटका मिला था। परिजनों की तहरीर पर संचालक उसके भाई और एक अन्य महिला पर हत्या का केस दर्ज हुआ था। परिजनों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी। सीओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके भाई की कॉल डिटेल की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।