फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Jam

शहजादपुर चौक से जाम के झाम की छुट्टी, त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने लागू की नई व्यवस्था

Sat, 07 Nov 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Jam
फोटो-20, अंबेडकरनगर के शहजादपुर फौव्वारा तिराहे पर जाम से निजात दिलाने के लिए लगा बैरियर। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। त्योहारों के उल्लास में खलल डाल रहे शहजादपुर चौक क्षेत्र के जाम से निजात दिलाने के लिए अमर उजाला की मुहिम ने असर दिखाया है। शनिवार के अंक में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए एसपी आलोक प्रियदर्शी ने महकमे के कई अफसरों को चौक इलाके में सड़क पर उतार दिया। इसके साथ ही कई तरफ बैरीकेडिंग कर चौक की तरफ सभी प्रकार के चार पहिया व तिपहिया वाहनों के जाने पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन

जनहित में लिए गए इस निर्णय को लेकर कुछ सफेदपोशों ने एतराज जताया, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने जनहित का हवाला देकर निर्णय बदलने से इंकार कर दिया। नतीजा यह रहा कि न सिर्फ चौक क्षेत्र वरन सब्जी मंडी, सराफा मंडी व लोहा मंडी क्षेत्र में शनिवार को पूरे दिन खरीदारी के लिए विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे उपभोक्ताओं ने काफी राहत महसूस की। स्थानीय नागरिकों को भी आवागमन में कोई असुविधा नहीं हुई। इसके लिए सभी ने पुलिस प्रशासन व अमर उजाला को धन्यवाद भी बोला।
विज्ञापन

शहजादपुर चौक व आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से दिनभर लग रहे भीषण जाम से लोग परेशान थे। रोज ही कई बार हंगामे की स्थिति भी पैदा हो रही थी। अमर उजाला ने एक बार फिर जन सरोकार को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन किया। त्योहारों के उल्लास पर भारी अकबरपुर का जाम शीर्षक से शनिवार को खबर प्रकाशित करते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी इसमें दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी खबर सिर्फ शहजादपुर चौक क्षेत्र को लेकर केंद्रित थी। इस बीच खबर प्रकाशित होते ही इसका संज्ञान एसपी आलोक प्रियदर्शी ने लिया। एसपी ने महसूस किया कि जाम की ऐसी स्थिति में अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंच रहे उपभोक्ताओं खासकर महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों को असुविधा हो रही होगी। संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एसपी ने तत्काल निर्देश दिया कि इस पर सभी जरूरी निर्णय लिए जाएं। एसपी ने अमर उजाला में बताए गए सुझावों का भी संज्ञान लेने का निर्देश अधीनस्थों को दिया।
नतीजा यह रहा कि शनिवार सुबह से ही फौव्वारा तिराहा पर चौक की तरफ जाने वाले मार्ग पर बैरीकेडिंग लगा दी गई। इसी तरह की बैरीकेडिंग चौक की तरफ आने वाले मार्ग पर डॉ जीके जेतली इंटर कॉलेज के निकट तथा सब्जी मंडी आदि के निकट लगा दी गई। एसपी के सख्त रुख को भांपते हुए सभी बैरीकेडिंग पर एक एक यातायात पुलिस कर्मी तथा दो दो होमगार्ड की तैनाती कर दी गई।
इसके बाद सुबह आठ बजे से ही चौक की तरफ सभी चार पहिया व तिपहिया वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। इससे पूरे दिन चौक, सब्जी मंडी, लोहामंडी, सराफा मंडी व गल्ला मंडी क्षेत्र में जाम की समस्या नहीं हुई। ग्राहकों ने भी पूरे इत्मिनान से खरीदारी की। तमाम ग्राहक अमर उजाला व पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते दिखे। उनका कहना था कि इसी तरह की कोशिश जनहित में होती रहनी चाहिए।
दोपहिया के अलावा बाजार में पैदल चलने में असक्षम व बुजुर्गों के लिए तीन पहिया में सिर्फ रिक्शे को छूट दी गई। जाम का सबब बनने वाले ई-रिक्शे का प्रवेश प्रतिबंधित रहा। इसके चलते ही सैकड़ों ई-रिक्शा की आमद से लगने वाला जाम शनिवार को नहीं दिखा। जो उपभोक्ता निजी वाहनों से पहुंचे थे, उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर वाहन खड़े किए। किसी भी तरफ से उन्हें पैदल गंतव्य तक पहुंचने के लिए अधिकतम 300 मीटर की दूरी ही तय करनी पड़ी।
एसपी के निर्देश पर व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए सीओ नवीन कुमार सिंह ने चौक व सब्जी मंडी क्षेत्र का जायजा लिया। कोतवाल अमित कुमार सिंह व महिला थाना प्रभारी प्रियंका पाण्डेय भी भ्रमण करती रहीं। ट्रैफिक प्रभारी प्रदीप सिंह लगातार जायजा लेते रहे। इन सभी ने प्रतिबंधों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया। इक्का दुक्का जो वाहन गली मोहल्लों से चौक क्षेत्र व आसपास पहुंचे भी वे पुलिस टीम को देखते ही चलते बने।

पर्वों पर सभी जगह शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। चौक क्षेत्र में लगने वाले जाम की खबर मिली तो इसके लिए जरूरी प्रबंध किए गए। इसका सकारात्मक असर भी देखने को मिला। यह व्यवस्था त्योहारों तक जारी रहेगी।
- आलोक प्रियदर्शी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed