{"_id":"685306f61daaa37b3d0ceccf","slug":"it-is-difficult-to-travel-in-roadways-buses-in-the-scorching-heat-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-136894-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: भीषण गर्मी में तप रहीं रोडवेज बसों में यात्रा करना दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: भीषण गर्मी में तप रहीं रोडवेज बसों में यात्रा करना दुश्वार
Thu, 19 Jun 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी में तप रही रोडवेज की बसों में यात्रा करना दुश्वार हो गया है। अकबरपुर स्थित बस अड्डे पर बसों को छांव में खड़ा करने से लेकर यात्रियों के बैठने और ठंडी हवा तक के कोई इंतजाम नहीं है। ऐसे में धूप में तपती बसों में बैठकर सफर करना यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ा रहा है।
तपती धूप में खुले आसमान के नीचे खड़ी बसें गर्म होने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ती जा रही है। चालक व परिचालक इधर-उधर खड़े हो जा रहे हैं, लेकिन सीट पर बैठे यात्री पसीने से बेहाल हो जा रहे हैं। वहीं, कुछ लोग दुकानों के बाहर खड़े होकर बस का इंतजार करते हैं। इसके चलते यात्रियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की तबीयत खराब होने का खतरा बना रहता है।
इन दिनों तापमान बढ़ता जा रहा है, ऐसे में लोग जरूरी होने पर ही यात्रा कर रहे हैं। हालत यह है कि 25 फीसदी बसें वर्कशॉप से ही नहीं निकल पा रहीं हैं।
रोडवेज डिपो के नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया कागजों पर है। अधिकारियों से पूछने पर चालकों की कमी का हवाला देकर टाल दिया जाता है। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि चालक व परिचालकों को गर्मी से राहत देने के लिए रोजाना ओआरएस दिया जा रहा है। यात्रियों के लिए भी स्टेशन पर वाॅटर कूलर की व्यवस्था की गई है। बस स्टेशन छोटा होने के कारण यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और छांव के इंतजाम पर्याप्त नहीं हैं। नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।