फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   it is alvida namaz today , preparations complete

अलविदा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

Thu, 16 Jul 2015 10:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Thu, 16 Jul 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन

अलविदा की नमाज को सकुशल निपटाने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी समुचित प्रबंध किए हैं।

विज्ञापन

शुक्रवार को अलविदा की विशेष नमाज अदा करने की तैयारियां एक दिन पूर्व ही लगभग पूर्ण कर ली गईं।

जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों में न सिर्फ साफ-सफाई का काम पूर्ण कर लिया गया, वरन् बारिश को देखते हुए बड़ी मस्जिदों में वाटर प्रूफ टेंट भी लगवाया जा रहा है।

अकबरपुर नगर स्थित शिया जामा मस्जिद की देखरेख करने वाले इसरार हुसैन ने बताया कि रमजान का अंतिम जुमा होने के चलते बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करने पहुंचेंगे। इसे देखते हुए आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन


शहजादपुर चौक स्थित जामा मस्जिद के मुतवल्ली कलाम मोहम्मद खां ने बताया कि अलविदा की नमाज में उमड़ने वाली भीड़ व बारिश को देखते हुए न सिर्फ सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया, वरन् वाटरप्रूफ टेंट लगाने का भी काम अंतिम चरणों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के सबसे बड़े ईदगाह अकबरपुर से जुड़े अजमल कुरैशी एडवोकेट ने बताया कि मस्जिद ख्वाजा गरीब नवाज में मौलाना हाफिज नसरुद्दीन, पेवाड़ा स्थित मस्जिद लतीफिया में हाफिज अकबर अली, मस्जिद अहिराना में हाफिज हैदर व मस्जिद मदीना में शहर इमाम मौलाना हाफिज शकील अख्तर अलविदा की विशेष नमाज अदा कराएंगे।

बताया कि सभी मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा करने को लेकर आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं।
अलविदा की नमाज को सकुशल निपटाने के लिए पुलिस-प्रशासन ने भी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। एसपी पंकज ने बताया कि जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मस्जिदों के समक्ष पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।

रूयते हेलाल कमेटी व ईदगाह कमेटी ने संयुक्त रूप से लोगों से शुक्रवार को ईद का चांद देखने की अपील की है। हेलाल कमेटी के सचिव मौलाना खलीकुज्जमा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें ईद का चांद दिखाई देता है, तो वे कमेटी को इसकी सूचना अवश्य दें।


उधर, ईदगाह कमेटी के सचिव मेराज अय्यूबी, सदस्य अजमल कुरैशी एडवोकेट व गुलाम मुर्तजा ने बताया कि शुक्रवार सायं सात बजे रूयते हेलाल कमेटी व ईदगाह कमेटी के सदस्य तमसा नदी पर बने पुल से ईद का चांद देखेंगे। उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों से पुल पर पहुंचकर चांद देखने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed