फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Islam gives promise of humanity

इंसानियत का पैगाम देता है इस्लाम

Sun, 07 Feb 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Islam gives promise of humanity
अंबेडकरनगर। इस्लाम इंसानियत का पैगाम देता है। अल्लाह ने कुरान में कहा है कि सदैव इस बात का ध्यान रखो कि यदि कोई परेशान है, तो उसकी मदद जरूर करें। पड़ोसी का विशेष ध्यान दें। वह इंसानों में से नहीं हो सकता, जो बेगुनाहों का खून बहाता है। ऐसे लोग न तो इंसान हैं और न ही इस्लाम के मानने वाले। यह बातें रविवार को मौलाना गजनफर अब्बास तूसी ने कहीं। वह अकबरपुर नगर के अब्दुल्लाहपुर स्थित बारगाहे हुसैनी में आयोजित मजलिस को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

मौलाना तूसी ने कहा कि शिक्षा व संस्कार जिसमें दोनों होंगे, उसमें इंसानियत जरूर होगी। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दें। बेहतर संस्कार दुनियावी तालीम के साथ दीनी तालीम से प्राप्त होता है। कहा कि जो लोग बेगुनाहों का खून बहाते हैं, उन्हें इंसानियत के दायरे में नहीं रखा जा सकता है। कोई भी मजहब बेगुनाहों का खून बहाने की इजाजत नहीं देता है। ऐसे में जो लोग ऐसा कार्य करते हैं, उनका किसी भी मजहब से ताल्लुक नहीं है। मौलाना ने कहा कि अल्लाह ने कुरान में कहा है कि कभी इंसानियत का साथ मत छोड़ना। जिसने इंसानियत का साथ छोड़ा, वह कभी अल्लाह के करीब नहीं जा सकता।
विज्ञापन

मौलाना तूसी ने कहा कि कर्बला में इमाम हुसेन ने इंसानियत का पैगाम दिया। उन्होंने जालिम बादशाह के आगे सिर झुकाने की बजाय सिर कटा दिया। ऐसा कर उन्होंने यह संदेश दिया कि इंसानियत को बचाने के लिए यदि शहादत देनी पड़े, तो इससे पीछे न हटें। बाद में मौलाना ने कर्बला के शहीदों पर प्रकाश डालकर माहौल को भावुक बना दिया। इससे पहले डॉ. फरीद हैदर रिजवी, आरिफ अनवर, नायाब, शादाब ने कलाम प्रस्तुत किए। मजलिस आयोजक साबिर अली एडवोकेट ने मजलिस में आए लोगों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed