फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Intercity will run again from August 8, will get relief

आठ अगस्त से फिर दौड़ेगी इंटरसिटी, मिलेगी राहत

Sat, 23 Jul 2022 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Intercity will run again from August 8, will get relief
अंबेडकरनगर। कोरोना काल के कारण बीते ढाई साल से बंद इंटरसिटी एक्सप्रेस 8 अगस्त से फिर से वाराणसी से गोंडा तक दौड़ेगी। इससे जिले के रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। आठ अगस्त को यह ट्रेन वाराणसी से चलकर अकबरपुर व अयोध्या होते हुए गोंडा पहुंचेगी। जबकि नौ अगस्त को गोंडा से चलकर अकबरपुर होकर वाराणसी जाएगी।
विज्ञापन

इससे पूर्व इस बंद ट्रेन का संचालन एक अगस्त से किया जाना प्रस्तावित था लेकिन रेल मार्ग दोहरीकरण के कार्यों में तेजी के कारण कार्यक्रम में कुछ बदलाव कर इसे अब आठ अगस्त से चलाया जाएगा। इसका फायदा वाराणसी, जौनपुर, अयोध्या व गोंडा से जुड़े सैकड़ों रेल यात्रियों को मिलेगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत मार्च 2020 में अन्य ट्रेनों के साथ ही गोंडा से वाराणसी तक चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन भी रोक दिया गया था। यह ट्रेन स्थानीय यात्रियों की सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल थी। इलाज के लिए वाराणसी के बीएचयू अस्पताल जाने वाले मरीजों व तीमारदारों को इससे बड़ा सहारा था। वाराणसी धर्मनगरी में दर्शन आदि के लिए भी इस ट्रेन का फायदा स्थानीय लोग उठाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का प्रभाव कमजोर पड़ने के साथ ही धीरे धीरे ट्रेनों का संचालन भी पुराने ढर्रे पर वापस लौटने लगा लेकिन इंटरसिटी के संचालन को लेकर कोई सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद सांसद रितेश पांडेय ने इंटरसिटी व अन्य ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा संसद में भी प्रमुखता के साथ उठाया। इसके बाद ही रेलवे प्रशासन ने एक बार फिर से इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन आठ अगस्त से शुरू करने का निर्णय किया है।
इस तरह दौड़ेगी इंटरसिटी
वाराणसी से गोंडा तक चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन नंबर 14213 वाराणसी से आठ अगस्त की दोपहर दो बजे चलेगी। अकबरपुर 4:20 पहुंचेगी। अयोध्या में 5:30 शाम के बाद मनकापुर होते हुए यह 8:10 पर गोंडा पहुंचेेगी। इसके बाद गोंडा से ट्रेन नंबर 14214 के रूप में इंटरसिटी सुबह 6:50 पर चलेगी। यह अयोध्या रेलवे स्टेशन पर सुबह 8:45 पर पहुंच जाएगी। अकबरपुर के यात्री इस ट्रेन का लाभ 9:35 बजे उठा पाएंगे। यह ट्रेन दोपहर बाद 1:40 पर वाराणसी पहुंच जायेगी।

दोहरीकरण के कार्य से बदला कार्यक्रम
रेल प्रशासन द्वारा इंटरसिटी एक्सप्रेस का पुन: संचालन एक अगस्त से किया जाना प्रस्तावित था। लेकिन गोंडा रेल मार्ग के चल रहे दोहरीकरण के कार्य के कारण प्रशासन को मजबूरीवंश इसमें बदलाव कर संचालन की तिथि को आगे बढ़ाना पड़ा। अब बनारस से गोंडा तक इसका संचालन 8 अगस्त को दोपहर दो बजे से शुरू होगा। इसका संचालन शुरू होने से इस रूट पर बीते ढाई साल से परेशानी झेल रहे दैनिक रेल यात्रियों को भी काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed