{"_id":"571faffa4f1c1b7827a91958","slug":"inspection-of-schools-found-many-fault","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रम पद्घति विद्यालय के निरीक्षण में मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रम पद्घति विद्यालय के निरीक्षण में मिली खामियां
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
बन्नू स्कूल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय आश्रम पद्घति बालिका इंटर कॉलेज तेंदुआई कला के निरीक्षण के दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी को मंगलवार को काफी खामियां नजर आईं। विद्यालय के शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारियों की मनमानी की भी बात सामने आयी। इस पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी है। राजकीय आश्रम पद्घति बालिका इंटर कॉलेज तेंदुआईकला की शिकायत मिलने पर डीएम विवेक ने जिला युवा कल्याण अधिकारी जेपी सिंह को जांच के लिए निर्देशित किया था। मंगलवार को जिला युवा कल्याण अधिकारी जेपी सिंह विद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विद्यालय में साफ सफाई के अलावा कई अन्य तरह की खामियां सामने आयीं। पेयजल व्यवस्था भी विद्यालय की ठीक नहीं मिली। छात्राओं के कमरे की साफ सफाई को लेकर मनमानी सामने आयी। भोजन की गुणवत्ता भी ठीक नहीं मिली।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान युवा कल्याण अधिकारी ने पाया कि विद्यालय के शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारी अपने उत्तरदायित्वों को ठीक से नहीं निभा रहे हैं। इस पर जांच अधिकारी ने अधीक्षिका सूर्यमुखी को व्यवस्था में सुधार लाए जाने का निर्देश दिया। बाद में उन्होंने अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी।