{"_id":"630e4a99fdebaa7bcf034312","slug":"innocent-was-beaten-up-by-the-teacher-with-a-stick-ambedkar-nagar-news-lko645987146","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम को शिक्षक ने डंडे से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम को शिक्षक ने डंडे से पीटा
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक की ओर से बच्चे को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित बच्चे की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
मामला राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिरसिया जमुनीपुर का है। आरोप के अनुसार कक्षा एक में पढ़ने वाले छात्र अर्जुन यादव को बीती 27 अगस्त को एक शिक्षक ने डंडे से पीट दिया, जिससे बच्चे की पीठ पर डंडे के कई निशान बन गए। बच्चा रोते हुए घर पहुंचा तो उसकी मां रुचि यादव ने कारण पूछा।
जब उसने बच्चे की पीठ पर डंडे के निशान देखे तो वह विद्यालय पहुंची और शिक्षक से पिटाई का कारण पूछा। आरोप है कि शिक्षा आग बबूला हो गया और अभद्रता करने पर उतारू हो गया। प्रधानाध्यापिका ने समझा कर मामला शांत कराया। महिला ने थाने में तहरीर देकर आरोपी शिक्षक के विरुद्ध केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि कार्रवाई के भय से शिक्षक ने उसके घर पहुंचकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाते हुए उसे पैसों का प्रलोभन भी दिया। थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। अभी मैं बाहर हूं। वापस आने के बाद जांच कराई जाएगी।