{"_id":"57ae0fcf4f1c1b2c45ee5c57","slug":"innocent-in-critical-condition-from-snakebite","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से मासूम की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से मासूम की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
सर्पदंश
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन वर्षीय बच्ची समेत पांच लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मासूम की हालत ज्यादा खराब बतायी जाती है। थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर के बदरुद्दीनपुर गांव निवासी मोहम्मद अफजल की तीन वर्षीय पुत्री कुतमीना शुक्रवार सुबह घर में खेलते समय सर्पदंश का शिकार हो गई। अचानक उसके रोने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने देखा कि एक सांप बच्ची के बगल से जा रहा है। घटना से परिवारीजनों में रोना-पिटना मच गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इसी थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासिनी अंतिमा (23) पत्नी प्रसूनजीत गुरुवार देररात सर्पदंश का शिकार हो गईं।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र के कोड़रा गांव निवासी अजय (18) पुत्र राजेंद्र शुक्रवार सुबह धान की निराई कर रहा था। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
उधर, अकबरपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासिनी खुशबू (22) पुत्री आशीष व इसी थाना क्षेत्र के छितूनी गांव निवासिनी साधना (18) पुत्री काशी शुक्रवार सुबह घर में साफ-सफाई करते समय सर्पदंश का शिकार हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।