{"_id":"570a97004f1c1bb56bc810cc","slug":"injured-woman-after-trapped-in-thresher","type":"story","status":"publish","title_hn":"थ्रेसर में फंसकर महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थ्रेसर में फंसकर महिला घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती मड़ाई के दौरान थ्रेसर की चपेट में आकर घायल महिला।
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र सम्मनपुर के पंजूपुर गांव निवासिनी एक महिला रविवार को गेहूं की मड़ाई के दौरान थ्रेसर के सॉफ्ट की चपेट में आकर घायल हो गई। आननफानन में परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की स्थित गंभीर बतायी जाती है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार प्रेमा देवी (40) पत्नी रामभवन इन दिनों अपने गढ़वा फत्तेहपुर थाना बसखारी क्षेत्र के गांव स्थित मायके गई थी। वहां उसके भाई आदि के द्वारा गेहूं की मड़ाई का कार्य किया जा रहा था।
विज्ञापन
वह गेहूं एकत्रित कर बोरे में भर रही थी। इसी बीच उसकी साड़ी थ्रेशर में लगे ट्रैक्टर के सॉफ्ट में फंस गई और वह बुरी तरह घायल हो गई। घटना से परिवारीजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
तत्काल निजी वाहन की व्यवस्था कर परिवारीजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद भी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बाद में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।