फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ineligible people's names in BPL list

बीपीएल सूची में अपात्रों के नाम

Fri, 22 Apr 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 22 Apr 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
 ineligible people's names in BPL list
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को बीपीएल सूची से नाम हटाए जाने पर विरोध प्रदर्शन करते खानपुर मौहरिया के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला

बीपीएल सूची से नाम हटाए जाने से भड़के अकबरपुर विकास खंड क्षेत्र के खानपुर मौहरिया गांव के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान व कोटेदार पर मनमानी का आरोप लगाया।

विज्ञापन


कहा कि उन लोगों द्वारा अपने चहेतों का नाम सूची में शामिल करा दिया गया है, जबकि उनमें से अधिकांश अपात्र हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द ही सूची में उनका नाम शामिल न कराया गया तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इसके बाद एडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। बीपीएल सूची से नाम हटाए जाने से नाराज खानपुर मौहरिया के ग्रामीणों ने शुक्रवार को कृष्णकुमार की अगुवाई में कलक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि गांव के कोटेदार व ग्राम प्रधान राशनकार्ड सूची बनाने में काफी मनमानी कर रहे हैं। उन लोगों का नाम बीपीएल सूची से हटा दिया गया, जबकि वह लोग पात्रता की सारे मानकों को पूरा करते हैं।


महिलाओं ने बाद में एडीएम रामसूरत पांडेय को ज्ञापन सौंपा, और सूची को नए सिरे से बनवाए जाने की मांग की। प्रदर्शन में आरती, सीमा, रंगीला, सुनीता, सिरपत्ती, चन्द्रावती, गुलाबा व इन्द्रावती आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed