फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Increase in patients of cold, pneumonia and cold diarrhea

Ambedkar Nagar News: सर्दी-जुकाम, निमोनिया और कोल्ड डायरिया के बढ़े मरीज

Tue, 05 Dec 2023 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Increase in patients of cold, pneumonia and cold diarrhea
अंबेडकरनगर। ठंड बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सामान्य दिनों में जहां औसतन 800 मरीजों की ओपीडी होती थी तो वहीं इन दिनों 1100 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें निमोनिया, सर्दी-खांसी व कोल्ड डायरिया से पीड़ित बच्चों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

बढ़ती ठंड के साथ जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ने लगी है। इसमें बच्चों की संख्या ज्यादा है। सामान्य दिनों की तुलना में ओपीडी में लगभग तीन सौ मरीजों की संख्या बढ़ी है। सामान्य दिनों में जहां बच्चों की संख्या औसतन 70 हुआ करती थी तो वहीं अब बढ़कर औसतन 200 हो गई है।
विज्ञापन

इसमें निमोनिया, सर्दी, खांसी व कोल्ड डायरिया से पीड़ित बच्चे अधिक हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में बड़ी संख्या में मरीज व उनके तीमारदार मौजूद थे। चारों पर्ची काउंटरों पर लंबी लाइन लगी थी। इसमें ऐसी महिलाएं भी थीं जिनकी गोद में छोटे-छोटे बच्चे थे। अकबरपुर की जूही व शहजादपुर की प्रेमा देवी ने कहा कि उनके बच्चे को कोल्ड डायरिया हो गया है। उसी के इलाज के लिए कतार में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बरतें सावधानी
जिला अस्पताल में तैनात बालरोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाश रस्तोगी व डॉ. सीएस यादव ने कहा कि इस मौसम में छोटे बच्चों पर सर्दी का असर अधिक होता है। ऐसे में बचाव के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। बच्चों को गुनगुने पानी से नहलाने के साथ ही गुनगुना पानी पिलाएं। ठंडा दूध कतई न पिलाएं। गर्म कपड़े पहनाएं। सिर व कान बंद रखें। ठंड ज्यादा लगे तो तत्काल बालरोग विशेषज्ञ को दिखाएं।


बच्चे और सांस के मरीज बढ़े, हो रहा इलाज
इन दिनों ओपीडी बढ़ी है, इसमें बच्चों की संख्या अधिक है। इसके अलावा दमा व सांस फूलने वाले मरीज भी अधिक हैं। सभी का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है। -डॉ. ओमप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed